फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The employee was listening to the sermon on the computer.

Mahendragarh-Narnaul News: कंप्यूटर पर प्रवचन सुन रहा था कर्मचारी

Fri, 31 Jan 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 31 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The employee was listening to the sermon on the computer.
नारनौल। बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे संवाद न्यूज एजंसी की टीम रात का रिपोर्टर बन शहर में निकली। टीम ने रात करीब 11 बजे तक लघु सचिवालय की चारों मंजिलों का जायजा लिया। इस दौरान कड़ाके की ठंड में जहां आमजन घरों में चैन की नींद सो रहे थे, वहीं कुछ कर्मचारी रात में अपना काम करते भी नजर आए। साथ ही लघु सचिवालय परिसर के लगभग हर कोने में बने गुटखा थूकने के निशान इस इमारत की खूबसूरती पर बट्टा लगाते हुए नजर आए।
विज्ञापन


टीम सबसे पहले भूतल पर पहुंची, जहां तहसील कार्यालय का एक कमरा खुला मिला। इसमें से प्रवचन की आवाज आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो एक कर्मचारी कंप्यूटर पर किसी बाबा के प्रवचन सुन रहा था। पूछने पर उसने बताया कि वह चौकीदार है और हर आधे घंटे में परिसर का चक्कर लगाकर प्रवचन सुन कर पूरी रात काटता है।
विज्ञापन

चौथी मंजिल पर बने डायल 112 के कार्यालय का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो एक महिला सहित तीन कर्मचारी अपने अपने काम में लगे हुए मिले। एसपीओ अशोक कुमार ने बताया कि यहां उनके अलावा एएसआई रेखा व सतीश कुमार ड्यूटी कर रहे हैं। शिफ्ट में काम करते हैं। हमारी शिफ्ट का समय पूरा हो जाने के बाद दूसरी टीम आती है और उनके बाद वापस हमारी ड्यूटी शुरू हो जाती है। ऐसे में सातों दिन 24 घंटे काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम जब भूतल पर पहुंची तो सामने एक चैनल गेट खुला मिला। जब अंदर जाकर देखा तो एक सिपाही भोजन पका रहा था। सिपाही रामबीर ने बताया कि यहां दो स्ट्रांग रूम हैं, जहां पर सरकारी खजाना सुरक्षित रखा जाता है। इसी की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम तीन पुलिस कर्मियों पर है। उन्होंने बताया कि उनके इंचार्ज हवलदार राजकुमार हैं।



इंसेट
एनआइसी ऑफिस के बाहर तैनात रहे कर्मचारी
दूसरी मंजिल पर एनआइसी ऑफिस के बाहर दो कर्मचारी बेंच पर बैठे मिले। पूछने पर उन्होंने नाम नरेंद्र सिंह व जयप्रकाश बताया। उन्होंने बताया कि 12-13 साल से उनकी ड्यूटी यहीं पर बतौर चौकीदार के तौर पर लगी हुई है। वे शाम को 5 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक ड्यूटी करते हैं और खाना घर से साथ ही लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed