फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The DMC reprimanded those responsible for the slow pace of development.

Mahendragarh-Narnaul News: डीएमसी ने विकास धीमी गति पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार

Thu, 11 Dec 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 11 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The DMC reprimanded those responsible for the slow pace of development.
कनीना। कनीना नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्याें का जिला नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। डीएमसी रणवीर सिंह ने धीमी गति से चल रहे विकास कार्याें पर अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़ी फटकार भी लगाई। डीएमसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्याें को तय समय में पूरा करें अन्यथा संबंधित कर्मचारियों व ठेकेदारों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने वेस्ट लगेज प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को हर हाल में 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए। तय समय सीमा में देरी होने पर किसी भी स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी। एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निरीक्षण किया और गंदे पानी की निकासी की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिए कि मोटर लगातार संचालित रहे ताकि पानी निकासी बाधित न हो। एसटीपी में धीमी गति से पानी आने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि यदि कहीं लीकेज या रुकावट है तो उसे तुरंत दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएमसी ने होली वाले जोहड़ का भी दौरा किया। यहां उन्होंने ठेकेदार को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जोहड़ में जमा गंदा पानी समयबद्ध तरीके से निकाला जाए। किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों में ढिलाई पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई तय है।

इस दौरान पार्षद दीपक चौधरी ने डीएमसी से अन्य विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उप प्रधान सूबेसिंह, पार्षद दीपक चौधरी, सचिव कपिल, जेई राकेश, लिपिक सुरेंद्र जोशी सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed