फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The development of the city got affected by the uproar, no proposal was passed without any mention of the plans.

Mahendragarh-Narnaul News: हंगामे की भेंट चढ़ा शहर का विकास, योजनाओं का जिक्र न कोई प्रस्ताव पास

Wed, 19 Jun 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
The development of the city got affected by the uproar, no proposal was passed without any mention of the plans.
फोटो संख्या:56- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हाउस बैठक के दौरान वार्ड नंबर चार के पार्षद प्रतिनि​ध
महेंद्रगढ़। शहर की नगरपालिका से विकास की उम्मीद लगाए बैठे शहरवासियों की बुधवार को भी उम्मीदें टूट गईं। नगर पालिका में करीब 80 मिनट तक चली बैठक में पार्षद आपसी खींचतान में उलझे रहे। वहीं अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए, जिसमें जमकर तू-तड़ाक हुई। हंगामे के बाद फिर 27 व 28 जून को हाउस व वित्तीय कमेटी की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

प्रधान व सचिव की ओर से बुधवार को सुबह 10 बजे बैठक बुलाई गई थी। तय समय पर महज नौ पार्षद ही पहुंच पाए थे। पांच पार्षदों के आधे घंटे बाद बैठक में पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। इसमें योजनाओं का जिक्र हुआ और न ही कोई प्रस्ताव पास किया गया। सबसे पहले कार्रवाई रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए कुछ पार्षदों ने मना कर दिया जो सचिव प्रशांत परासर ने बैठक से बाहर जाने को कहा। वार्ड नंबर छह से राजेश सैनी, सात से भतेरी देवी अपने प्रतिनिधि यशपाल, वार्ड 14 से सुखबीर व वार्ड पांच से पार्षद व उप प्रधान मंजू सैनी आधे घंटे देरी से पहुंचे। सबसे पहले शहर में स्ट्रीट लाइट लगवाने का रखा तो पार्षदों के एक धड़े ने सचिव से ही बजट खर्च करने की सीमा पूछ डाली। इसके बाद सचिव ने जब कार्रवाई रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा तो पार्षदों ने अधिकारियों से सवाल पूछने शुरू कर दिए। सचिव ने कहा कि या तो कार्रवाई रजिस्टर पर हस्ताक्षर करो या बाहर जाओ। इस पर कुछ पार्षद भड़क गए। दूसरे धड़े के पार्षदों ने बैठक में विकास पर चर्चा के लिए कहा तो एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद पार्षदों में खूब कहासुनी हुई व हाथापाई तक नौबत आ गई थी, लेकिन कुछ पार्षदों ने बीचबचाव किया। हंगामा खड़ा होता देख प्रधान रमेश सैनी ने बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पार्षदों ने अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
एक धड़े के पार्षदों की सचिव प्रशांत परासर, एमई दिनेश कुमार व जेई मनोज कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि यह अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। किसी भी योजना को सिरे चढ़ाने में इनकी रुची नहीं है। अधिकारियों पर आरोप के चलते अधिकारी भी कुछ देर तक जवाब देते रहे इसके बाद बैठक से उठकर अपने-अपने कार्यालय में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूक दर्शक बनकर तमाशा देखती रहीं महिला पार्षद
इस बार शहर की जनता ने आधी सरकार महिलाओं के हाथों में सौंपी थी, लेकिन महिला पार्षद भी अपने प्रतिनिधियों के साथ पहुंचकर बैठक में हिस्सा लेने पहुंची। पीछे की कूर्सी पर बैठकर सिर्फ तमाशा देखती रहीं। महिला पार्षद अजनेश यादव अपने प्रतिनिधि चेतन यादव, ममता सोनी अपने प्रतिनिधि अश्वनी सोनी, भतेरी देवी अपने प्रतिनिधि यशपाल के साथ, शारदा अपने प्रतिनिधि हरिराम खन्ना के साथ पहुंची थीं। वार्ड नंबर एक से सरिता राठी बैठक में नहीं पहुंची, जबकि प्रतिनिधि के रूप में संजय राठी बैठक में शामिल हुए। वहीं वार्ड नंबर 10 से सीमा सैनी के पिता का देहांत होने से वह शामिल नहीं हो सकीं। वार्ड पांच से पार्षद व उप प्रधान मंजू कौशिक भी आधे घंटे बाद पहुंचीं।
बैठक की पूर्व सूचना सभी पार्षदों को दी गई थी, लेकिन बैठक में कुछ मुद्दों को लेकर हंगामा हो गया। सभी पार्षद शहर के विकास में सहयोग करें। बैठक के बाद ही विकास की योजनाएं धरातल पर उतर पाएंगी। अब 27 जून को वित्तीय कमेटी तथा 28 को हाउस की बैठक फिर बुलाई जाएगी। इसमें सिर्फ विकास के एजेंडे पर बात होगी।

-रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:56- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हाउस बैठक के दौरान वार्ड नंबर चार के पार्षद प्रतिनिध

फोटो संख्या:56- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हाउस बैठक के दौरान वार्ड नंबर चार के पार्षद प्रतिनिध

फोटो संख्या:56- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हाउस बैठक के दौरान वार्ड नंबर चार के पार्षद प्रतिनिध

फोटो संख्या:56- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हाउस बैठक के दौरान वार्ड नंबर चार के पार्षद प्रतिनिध

फोटो संख्या:56- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हाउस बैठक के दौरान वार्ड नंबर चार के पार्षद प्रतिनिध

फोटो संख्या:56- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हाउस बैठक के दौरान वार्ड नंबर चार के पार्षद प्रतिनिध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed