फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The coconut water business is thriving in the cold weather.

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड में फलफूल रहे नारियल पानी का कारोबार

Sun, 04 Jan 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The coconut water business is thriving in the cold weather.
फोटो संख्या:60- सब्जी मंडी में रेहड़ी पर रखे नारियल---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में इन दिनों नारियल पानी की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के प्रमुख बाजारों सब्जी मंडी, बस स्टैंड, हुडा पार्क के पास, अस्पतालों के आसपास और मुख्य चौराहों पर नारियल पानी की दुकानों पर दिनभर पानी का नारियल लेने के लिए पहुंच रहे है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में बिकने वाले अधिकांश पानी के नारियल बैंगलुरू से मंगवाए जा रहे हैं। मोनू सैनी, आरीफ, सीताराम सैनी, वासुदेव आड़ती, सतीश सैनी ने बताया कि थोक व्यापारियों के माध्यम से यह नारियल ट्रकों के जरिए महेंद्रगढ़ में पहुंचते हैं और फिर स्थानीय दुकानदारों तक वितरित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पानी के नारियल का कारोबार अच्छा चलता रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार महेंद्रगढ़ के बाजार में इन दिनों पानी वाला नारियल 80 रुपये प्रति नग के भाव में बिक रहा है। बावजूद इसके, लोग इसे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानकर खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां नारियल पानी सीमित लोग ही पीते थे, वहीं अब युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इसे नियमित रूप से अपने खान-पान में शामिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में बिकने वाले अधिकांश पानी के नारियल बंगलुरू से मंगवाए जा रहे हैं। मांग बढ़ने के कारण सप्लाई भी नियमित बनी हुई है, जिससे कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नारियल पानी के कारोबार से कई लोगों को रोजगार भी मिला है। छोटे ठेले लगाने वाले युवाओं से लेकर स्थायी दुकानदारों तक सभी को इसका लाभ मिल रहा है। दिनभर में एक दुकान से दर्जनों नारियल बिक रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed