{"_id":"67defb118528be188a0e84df","slug":"the-case-of-cutting-green-trees-in-village-neerpur-rajput-caught-fire-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122604-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव नीरपुर राजपूत में हरे पेड़ काटने के मामले ने पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव नीरपुर राजपूत में हरे पेड़ काटने के मामले ने पकड़ा तूल
Sat, 22 Mar 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 03गांव नीरपुर में काटा गया हरा पेड। स्रोत-ग्रामीण
मंडी अटेली। खंड के गांव नीरपुर राजपूत में निर्माणाधीन पार्क में हरे पेड़ काटने का मामला तूल पकड़ने लगा है।
सीएम विंडो, वन विभाग तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को गांव के सत्यवीर सिंह नामक व्यक्ति ने डॉ. जगमोहन, रतन सिंह, सतपाल, राहुल आदि ने लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव नीरपुर राजपूत में जोहड़ के समीप लगभग 6 एकड़ भूमि में पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसके कारण 6 महीने से हरे पेड़ काटने का सिलसिला जारी है। प्रशासन व सीएम विंडो में दी शिकायत में कहा गया है कि यह कार्य सरपंच की देखरेख में ठेकेदार के माध्यम से चल रहा है।
ठेकेदार ने बिना वन विभाग की अनुमति के सैकड़ों पेड़ों को बुलडोजर से उखाड़ दिया। शिकायत में कहा कि पेड़ काटने की शिकायत उसी समय अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई नहीं होने पर पेड़ काटने की अनुमति होने की सूचना आरटीआई से दिसंबर में मांगी थी, लेकिन वह भी नहीं मिल पाई। इसके चलते ग्रामीणों में अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी है। लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि हरियाली काे नष्ट करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए।
वर्जन:
इस समय पार्क में ट्रैक बनाने के लिए पेड़ों से मिट्टी हटाई हुई थी। पेड़ काटने का मामला सामने आया है। इसकी कार्रवाई माइनिंग विभाग कर रहा था। अब दूसरी शिकायत मिली है। अगर पेड़ों को काटा गया है तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-नवदीप सिंह, बीडीपीओ अटेली नांगल।