फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The bus stand, built at a cost of Rs 1 crore, is now awaiting inauguration.

Mahendragarh-Narnaul News: एक करोड़ से बनकर तैयार बस स्टैंड अब उद्घाटन का कर रहा इंतजार

Mon, 22 Sep 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 22 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The bus stand, built at a cost of Rs 1 crore, is now awaiting inauguration.
फोटो 3नांगल चौधरी में बनकर तैयार बस स्टैंड।संवाद
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी का नया बस स्टैंड इन दिनों क्षेत्र की जनता के लिए उत्सुकता और निराशा दोनों का विषय बना है।
विज्ञापन

करीब एक करोड़ रुपये की लागत से नांगल चौधरी-बहरोड़ रोड पर तीन गेज का स्थायी बस अड्डा काफी समय पहले बनाया गया था लेकिन आज तक इसका शुभारंभ नहीं हो पाया। नांगल चौधरी को उपमंडल का दर्जा मिलने के बाद यहां विकास की गति तेज हुई है। चारों ओर से हाइवे कनेक्टिविटी हो जाने के कारण यह क्षेत्र यातायात की दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण बन चुका है। ऐसे में स्थायी बस अड्डे की मांग लंबे समय से उठ रही थी। नांगल चौधरी के अस्थायी बस स्टैंड पर बसों के रोड पर ही खड़े होने के कारण आए दिन अव्यवस्था बनी रहती है।



छात्रों को समय पर बस नहीं मिलने से होती है परेशानी


स्कूली छात्रों और कॉलेज जाने वाले युवाओं को बसें न मिलने की वजह से समय पर पढ़ाई के लिए पहुंचना कठिन हो रहा है। वहीं बुजुर्ग और रोजाना नौकरी के सिलसिले में यात्रा करने वाले असुविधा झेल रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार ने जब करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक बस अड्डा बना ही दिया है तो इसे लटकाए रखना जनता के साथ नाइंसाफी है।
विज्ञापन





वर्जन :



नांगल चौधरी बस स्टैंड भवन बनकर तैयार है। बस स्टैंड के उद्घाटन के लिए उच्च विभाग को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है जल्द ही बस स्टैंड के उद्घाटन के दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed