फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The agitation will continue until the demands are met.

Mahendragarh-Narnaul News: नाराज कर्मचारी बोले-मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Fri, 21 Aug 2026 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The agitation will continue until the demands are met.
फोटो संख्या:83- नगर पालिका में धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबो​धित करते राज्य प्रधान राजेंद्र- - फोटो : 1
महेंद्रगढ़। लंबित मांगों और समझौता पत्र जारी न होने के विरोध में दमकल और सफाई कर्मचारी पिछले 15 दिनों से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के काम पर न आने से शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है और सड़कों पर 50 टन कूड़ा पड़ा हैं। नाराज कर्मचारी ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारी संगठन प्रधान रामसिंह और सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि सरकार ने 13 मई को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ 17 मांगों पर सहमति जताई थी। इनमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा खत्म करना और ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निशमन कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी व आर्थिक सहायता देना शामिल था।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की 41 प्रमुख मांगें हैं। अप्रैल-मई में 38 दिन धरना देने के बाद सरकार ने कुछ मांगों पर सहमति जताई, लेकिन दो माह बाद भी समझौता पत्र जारी नहीं किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल अनिश्चितकालीन कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed