फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers adamant on tower compeFarmers adamant on tower compensation; demand payment.nsation; demand payment.

Mahendragarh-Narnaul News: टावरों के मुआवजे पर अड़े किसान, बोले-200% भुगतान चाहिए

Fri, 21 Aug 2026 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers adamant on tower compeFarmers adamant on tower compensation; demand payment.nsation; demand payment.
फोटो संख्या:73- कृ​षि योग्य भूमि  का मुआवजा को लेकर एडीसी से मिलते ​वि​भिन्न गांवों के किसान--स - फोटो : 1
महेंद्रगढ़। नरेला से सीकर तक बिछाई जा रही हाईटेंशन बिजली लाइन के टावरों को लेकर किसानों का विरोध बढ़ता जा रहा है। किसानों ने जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीसी तरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने जमीन की कीमत का 200 प्रतिशत मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

विभिन्न गांवों के ग्रामीण समाजसेवी बलवान फौजी के नेतृत्व में एसडीसी कार्यालय पहुंचे। किसानों ने कहा कि बिजली लाइन और टावरों के लिए उनकी कृषि भूमि का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इसके बदले पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

बलवान फौजी ने कहा कि जिन किसानों की जमीन पर टावर और बिजली लाइन लगाई जा रही है, उन्हें मौजूदा बाजार भाव के आधार पर मुआवजा दिया जाना चाहिए।
किसानों का कहना है कि टावर लगने के बाद जमीन का उपयोग प्रभावित होगा। वहीं, हाईटेंशन लाइन के कारण खेती करने में भी कई तरह की दिक्कतें आएंगी। इसलिए जमीन के वास्तविक मूल्य और भविष्य के नुकसान को ध्यान में रखकर मुआवजा तय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से किसानों के साथ बातचीत कर समस्या का समाधान करने और मुआवजे को लेकर स्पष्ट नीति बनाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और टावर व लाइन लगाने का काम रोकने के लिए आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने कहा कि उचित मुआवजा मिलने तक उनका विरोध जारी रहेगा।

--------------
किसानों की कृषि योग्य भूमि में से हाईटेंशन बिजली के टावर व लाइन डाली जा रही है। किसानों को बिना पूछे ही उनके जमीन का वास्तविक मूल्य न लगाकर डीसी रेट के हिसाब से किया जा रहा है। उनकी जमीन का रेट मार्केट रेट के हिसाब से मुकावजा दिया जाए।-वेदप्रकाश आर्य, दौंगडा अहीर
--------------
उनकी जमीन पर टावर व लाइन डाली जा रही है। इसको लेकर एसडीसी को मांग पत्र सौंपा गया है। 25 गावों के किसानों के खेतों में से टावर लगाए जा रहे है। उन्हें मुआवजा मार्केट रेट के हिसाब से दिया जाएगा। उन्हें सरकार से उनकी मांग को पूरा किया जाए।

-शीशराम, सुरजनवास
---------------------
वर्जन:
किसानों की शिकायत पर मामले का संज्ञान लिया और किसानों को जल्द ही उचित समाधान एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।-तरुण कुमार पवारिया, एडीसी, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:73- कृषि योग्य भूमि  का मुआवजा को लेकर एडीसी से मिलते विभिन्न गांवों के किसान--स

फोटो संख्या:73- कृषि योग्य भूमि  का मुआवजा को लेकर एडीसी से मिलते विभिन्न गांवों के किसान--स- फोटो : 1

फोटो संख्या:73- कृषि योग्य भूमि  का मुआवजा को लेकर एडीसी से मिलते विभिन्न गांवों के किसान--स

फोटो संख्या:73- कृषि योग्य भूमि  का मुआवजा को लेकर एडीसी से मिलते विभिन्न गांवों के किसान--स- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed