फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Enough assurances, now we need appointment letter: Division Secretary

आश्वासन बहुत हुए, अब नियुक्ति पत्र चाहिए : डिवीजन सचिव

Fri, 21 Aug 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Enough assurances, now we need appointment letter: Division Secretary
फोटो संख्या:55- मांगों को लेकर विधायक के पुत्र को ज्ञापन सौंपते अनुबं​धित बिजली कर्मचारी--स्रोत
महेंद्रगढ़। डिवीजन सचिव तपन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से अनुबंधित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने का दो बार आश्वासन दिया जा चुका है लेकिन अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। पात्र कर्मचारी लंबे समय से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा ने वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम विधायक कंवर सिंह यादव की अनुपस्थिति में उनके बेटे राहुल यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

डिवीजन प्रेस सचिव कुलदीप यादव ने कहा कि सरकार को अपना वादा पूरा कर जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 27 अगस्त को एसीएस विद्युत कार्यालय, पंचकूला का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सह कोषाध्यक्ष मोहन लाल शर्मा ने बताया कि 30 जुलाई की बैठक में 14 अगस्त तक वेरिफिकेशन और 15 अगस्त को नियुक्ति पत्र जारी करने का आश्वासन मिला था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कर्मचारियों ने जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बलबीर सिंह, सुरेंद्र, मंजीत, ओमबीर यादव सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed