{"_id":"6a874e24de5e10cf940e6149","slug":"leopard-sighting-in-basirpur-creates-panic-search-begins-in-the-hills-narnol-news-c-196-1-nnl1004-144140-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बसीरपुर में तेंदुए की दस्तक से दहशत, पहाड़ियों में तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बसीरपुर में तेंदुए की दस्तक से दहशत, पहाड़ियों में तलाश शुरू
विज्ञापन
फोटो 14बसीरपुर में सड़क पार करते तेंदुआ।स्रोत:सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। बसीरपुर गांव में तीन-चार दिनों से तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। वीरवार सुबह एक ग्रामीण ने ट्रैक्टर रोककर तेंदुए की तस्वीर भी खींची और उसे गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर लोगों को सतर्क किया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ इसके बाद मुकंदपुरा की पहाड़ियों की ओर चला गया।
गांव के सरपंच अमित ने बताया कि कुछ दिनों से अलग-अलग स्थानों पर ग्रामीणों को तेंदुआ नजर आ रहा है। तीन दिन पहले चारा लेकर बाइक से जा रहे एक व्यक्ति से तेंदुए के टकराने की बात भी सामने आई है। टक्कर के कारण बाइक सवार सड़क पर गिर गया था। इसके अलावा, एक बारूद फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुआ दिखाई दिया है।
तेंदुए की लगातार मौजूदगी की सूचना सरपंच ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम गांव पहुंची और आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। टीम तेंदुए के पदचिह्न और दूसरे संभावित निशानों की जांच कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले बाहर न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र में पहले भी दिख चुका है तेंदुआ
नारनौल और आसपास के गांवों में तेंदुए का दिखना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले नांगल चौधरी क्षेत्र के दताल गांव में 30 जनवरी, 2 फरवरी और 22 फरवरी को भी तेंदुआ देखा गया था। वन विभाग ने तब उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया था लेकिन वह उसमें नहीं फंसा। एक मार्च को ढाणी किरारोद अफगान गांव में भी ग्रामीणों ने कई बार तेंदुए को देखा था।
वर्जन:
बसीरपुर में तेंदुए देखे जाने की वीरवार को सूचना मिली थी इसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। हालांकि, तेंदुआ मुकंदपुरा की पहाड़ियों में चला गया है फिर भी ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।-रजनीश कुमार, वन राजिक अधिकारी, नारनौल