{"_id":"679fc2d47bc60dfcf00fbaa6","slug":"the-accused-were-not-arrested-even-after-72-hours-narnol-news-c-203-1-sroh1010-114920-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 72 घंटे बीत जाने पर भी आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 72 घंटे बीत जाने पर भी आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी
Mon, 03 Feb 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव राजावास में गोली लगने से छात्र की मौत व दो युवकों के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में 72 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़ व डीएसपी हरदीप सिंह ने दिवंगत छात्र के परिजनों को 48 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन 72 घंटे बीत जाने बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पुलिस ने गुप्तचर विभाग, शहर थाना महेंद्रगढ़, सतनाली, माधोगढ़ चौकी की चार टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के गांवों में सीसीटीवी खंगाल रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
बता दें कि गांव राजावास में वीरवार देर शाम रंजिश को लेकर 12वीं के छात्र को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो युवक गोली लगने से घायल हो गए थे। घायलाें को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था।
विज्ञापन
- वर्जन:
पुलिस की चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - निरीक्षक जगदीश चंद्र, प्रभारी थाना सतनाली।