{"_id":"657dea44b7c54e0bb7086874","slug":"tender-of-rs-16-lakh-issued-for-hooda-park-now-the-park-will-be-seen-in-a-new-look-narnol-news-c-203-1-sroh1012-5967-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हुड्डा पार्क का 16 लाख रुपये का टेंडर जारी, अब नए लुक में नजर आएगा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हुड्डा पार्क का 16 लाख रुपये का टेंडर जारी, अब नए लुक में नजर आएगा पार्क
Sat, 16 Dec 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर का एकमात्र हुड्डा पार्क अब नए लुक में नजर आएगा। इसको लेकर नगर पालिका की ओर से 16 लाख रुपये का वार्षिक टेंडर अलॉट कर दिया गया। शहर के एकमात्र चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क के रखरखाव के लिए युवा इंकलाब संगठन को 16 लाख रुपये का वार्षिक टेंडर अलाॅट कर दिया गया है। शनिवार को नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी व संबंधित ठेकेदार अमरजीत को साथ लेकर पार्क का दौरा किया गया। नपा प्रधान ने ठेकेदार को हुड्डा पार्क के रखरखाव व अन्य सुविधाओं को लेकर कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए गए। हुड्डा पार्क में साफ-सफाई, पौधों की कटाई, बडा फव्वारा की सफाई कराई गई।
नपा प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि हुड्डा पार्क के सुंदरीकरण को लेकर अलग से टेंडर लगाया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों को पार्क में साफ-सफाई, सूखी घास, पेड़ पौधे एवं फव्वारे के रखरखाव के लिए निर्देश दिए गए। पार्क के सुंदरीकरण के लिए इसका मुख्य द्वार, अंदर घूमने फिरने के लिए बनाए गए टूटे हुए ट्रेक को ठीक करने, टूटे हुए झूलों की मरम्मत, पार्क की चार दिवारी, बंद पड़े फव्वारे, नई आधुनिक लाइट, आधुनिक पेड़ व फूल पौधे लगाने आदि के लिए नगरपालिका हाउस द्वारा प्रस्ताव करके टेंडर की बात कहीं।
अप्रैल माह में हुड्डा पार्क के रखरखाव का टेंडर समाप्त हो गया था। करीब नौ माह तक हुड्डा पार्क में अप्रैल माह से पार्क के रखरखाव का टेंडर खत्म हो चुका है। पार्क में घास काटने की मशीन की ब्लेड, दराती, हेज काटने वाली कैंची सहित अन्य उपकरण तक नहीं होने से पार्क भी बदहाली के कगार पर पहुंच गए थे। इसके अलावा पार्क में डेढ़ साल से बड़ा फव्वारा, दो छोटे फव्वारे, हाई मास्क लाइट खराब, पार्क के पीछे जाली टूटी पड़ी है, झूले टूटे, कुर्सियां टूटी हुई, गंदगी के ढेर लगे हुए है। पार्क के गेट पर बने कमरे में बनाया गया शौचालय व बाथरूम में कर्मचारियों का सामान व कबाड़ भरा पड़ा है। इसके अलावा हुड्डा पार्क के कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दिया जा रहा था। 27 नवंबर को एसडीएम हर्षित कुमार नगर पालिका प्रधान व पार्षदों को लेकर हुड्डा पार्क का निरीक्षण किया था। 28 नवंबर को एसडीएम हर्षित कुमार के निर्देश पर नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी की अध्यक्षता में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने हुड्डा पार्क सफाई व बिजली लाइन को ठीक किया गया था। 8 दिसंबर को नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने वित्तीय कमेटी के साथ बैठक कर हुड्डा पार्क के रखरखाव का टेंडर लगाने पर विचार-विमर्श कर सहमति दी गई थी। इसको लेकर हुड्डा पार्क के रखरखाव को लेकर 16 लाख रुपये का वार्षिक टेंडर छोड दिया है।