फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tempo is broken, neighborhoods and colonies have become garbage dumps

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई में लगे चार टेंपो 15 दिन से खराब, गंदगी के लगे ढेर

Fri, 31 May 2024 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Tempo is broken, neighborhoods and colonies have become garbage dumps
फोटो संख्या:69- कृष्णा कॉलोनी के एक प्लाट में लगा गंदगी का ढ़ेर---स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। पिछले 15 दिनों से नगर पालिका के डोर-टू-डोर के टेंपो खराब होने से शहर के मोहल्ला और कॉलोनियों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शहर में पिछले 15 दिनों से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। पहले पांच टेंपो में खराबी आने के कारण गैराज में ठीक करवाने के भेज दिया था। अधिकारियों की अनदेखी के कारण गैराज की 40 हजार रुपये का भुगतान नहीं हो पाने के कारण टेंपो गैराज में ही खड़े हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर टेंपो को ठीक करवाने के बावजूद भी मिस्त्री को राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तिवाड़ीयान, सैनीपुरा, नीमड़ी नीचे, महायचान, वाल्मीकि, पड़ाव, श्रीकृष्णा कॉलोनी, रेलवे रोड, दीवान कॉलोनी सहित अन्य मोहल्ला व कॉलोनियों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। तीन दिन पूर्व ट्रैक्टर का टायर खराब हो गया था। तब दरोगा ने अपने निजी कोष से टायर को ठीक करवाया था। पहले तीन दिन कर्मचारियों को पीएम मोदी रैली में लगाया गया फिर उसके बाद चुनावों में ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

31 मार्च 2023 को डोर-टू-डोर का टेंडर खत्म हो गया था। उसके बाद से सफाई व्यवस्था खराब हो गई। नगर पालिका सचिव ने रोटेशन के तहत पांच टेंपो को वार्ड वाइज लगाए थे। उसके बाद पिछले 15 दिनों से टैंपों खराब हैं। नगर पालिका में पांच टेंपो व तीन ट्रैक्टर के माध्यम से शहर के 15 वार्डों में सफाई का प्रयास किया जाता है लेकिन वह भी 15 दिनों से खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप नारनौल से उधार ली दस हाथ रेहड़ी
नगर पालिका में बुधवार को दस नई हाथ वाली रेहड़ी मिली है। शहर की तंग गलियों में सफाई करने के बाद गंदगी के ढेर लगे रहते है। सफाई टेंपो नहीं पहुंचने के कारण कर्मचारियों को कचरा उठाने में दिक्कत आ रही थी। कर्मचारियों ने अधिकारियों को कई बार इस बारे में कहा जा चुका है। अब दस नई रेहड़ी मिल गई हैं। इससे तंग गलियों में सफाई की जा सकेंगी। दस रेहड़ी नगर परिषद नारनौल से उधार मंगवाई गई है।



जल्द ही इन टेंपो को ठीक करवाकर शहर के मोहल्लों व कॉलोनियों में भेजा जाएगा ताकि लोगों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा अधिकारियाें से बात करके डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर लगाया जाएगा जिससे इस समस्या का स्थायी समाधान होगा।
- रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed