फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   sun, heat, people, problam, narnaul

तेज धूप व गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

Mon, 18 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 18 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
sun, heat, people, problam, narnaul
तेज धूप से परेशानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। सुबह सात बजे से ही इतनी प्रचंड धूप खिल जाती है कि लोग घरों में ही दुबकने का मजबूर हो जाते है। तेज गर्मी के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी का यह हाल है तो मई तथा जून में गर्मी का क्या हाल होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। तेज धूप व गर्मी के चलते लोगों घरों में दुबके रहने पर विवश हो गए है, वहीं गर्मी के चलते बाजारों में एकदम से रौनक गायब सी हो गई, जबकि उक्त समय शादियों का सीजन चल रहा है। केवल सायं के समय ही बाजारों में लोग खरीददारी करने के लिए बाहर निकल रहे है।
विज्ञापन


रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के चलते लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार के मुकाबले रविवार के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भयंकर गर्मी के चलते लोग धूप से अपना बचाव कर चल रहे हैं। वहीं गर्मी में पानी की मांग भी एकदम से बढ़ गई है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी भी होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed