फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sumant and Manju Kumari top the chess competition

Mahendragarh-Narnaul News: शतरंज प्रतियोगिता में सुमंत व मंजू कुमारी अव्वल

Sat, 26 Jul 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 26 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sumant and Manju Kumari top the chess competition
फोटो नंबर-04शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेती ​शि​​क्षिका।स्रोत-विभाग
नारनौल। विश्व शतरंज दिवस को लेकर पुरुष और महिला शिक्षक वर्ग में जिलास्तरीय पर शतरंज प्रतियोगिता शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय नसीबपुर में हुई।
विज्ञापन

आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों में रणनीतिक सोच, मानसिक अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की समग्र विकास की दृष्टि के अनुरूप है। जिलास्तर पर आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में जिले से 45 शिक्षको ने भाग लिया। पांच राउंड की प्रतियोगिता में श्रेष्ठ शिक्षक प्रतिभागियों (पुरुष एवं महिला वर्गों में अलग-अलग) का चयन किया गया।
विज्ञापन


प्रथम स्थान पर सुमंत यादव जेबीटी, दूसरे स्थान पर हरमीत सिंह पीजीटी मैथ और तीसरे विक्रम भांखर साइंस मास्टर रहे। इसी तरह महिला अध्यापकों में मंजू कुमारी पीजीटी केमिस्ट्री प्रथम, सीमा कुमारी पीजीटी द्वितीय व मनीषा पीजीटी फिजिक्स तृतीय स्थान प्राप्त रहीं। इस अवसर पर पवन कुमार, जगदीश प्रसाद, गगन कुमार, सुशील, मंजू, मनीषा, नीलम, संदीप, योगेंद्र आदि उपस्थित रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed