{"_id":"621e64827d974d571b1f3959","slug":"suci-expressed-anger-over-russia-s-unilateral-attack-narnol-news-rtk639886369","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस के एकतरफा हमले पर एसयूसीआई ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस के एकतरफा हमले पर एसयूसीआई ने जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन में साम्राज्यवादी रूस के एकतरफा हमले की एसयूसीआई कम्यूनिस्ट ने आलोचना की। वहीं युद्ध को तुरंत बंद करने और आपसी बातचीत से समाधान की मांग की। एसयूसीआई कम्यूनिस्ट के कार्यकर्ताओं ने रूसी आक्रमण के खिलाफ नारनौल शहर में विरोध प्रदर्शन कर महावीर चौक पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का पुतला जलाया। एसयूसीआई कम्यूनिस्ट के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने एक विशेष सैन्य अभियान के नाम पर यूक्रेन पर साम्राज्यवादी रूस के सैन्य आक्रमण पर रोष जताया।
कामरेड ने कहा कि जैसा कि अमेरिकी साम्राज्यवादियों के नेतृत्व में नाटो ने अधिकांश पूर्वी यूरोपीय देशों पर अपने नियंत्रण का दायरा बढ़ाया है। जबकि रूस ने यूक्रेन को अपने प्रभुत्व में लाने के लिए एक प्रतियोगी शक्ति के रूप में इस आक्रमण को शुरू किया है। अमेरिकी साम्राज्यवाद और रूसी साम्राज्यवाद के बीच वर्चस्व को लेकर चल रहे संघर्ष ने इस युद्ध की स्थिति को पैदा कर दिया जो विश्व शांति को खतरे में डाल रहा है। इसके अलावा बेरोजगारी, छंटनी, गरीबी और बढ़ते जन आंदोलनों के अभूतपूर्व संकटों का सामना करते हुए, ये साम्राज्यवादी ताकतें लोगों का ध्यान हटाने के लिए युद्ध, युद्ध तनाव और राष्ट्रीय अंध राष्ट्रवाद को बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों सहित नागरिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए अविलंब पुख्ता कदम उठाए। इस अवसर पर कामरेड बलबीर सिंह, सीताराम प्रधान, महावीर गोद, मोहर सिंह, शेर सिंह, अभिमन्यु, बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।