फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students to take road safety test; road safety quiz tomorrow.

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क सुरक्षा का टेस्ट देंगे विद्यार्थी, कल रोड सेफ्टी क्विज

Sun, 30 Aug 2026 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Students to take road safety test; road safety quiz tomorrow.
नारनौल। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का पहला चरण 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई संस्थानों में होगा।
विज्ञापन

क्विज के जरिए विद्यार्थियों के यातायात नियमों, सड़क संकेतों और सुरक्षित यातायात व्यवहार से जुड़े ज्ञान की जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित रहने और नियमों का जिम्मेदारी से पालन करने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

जिले के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले इच्छुक विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में शामिल कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से भी 31 अगस्त को होने वाली रोड सेफ्टी क्विज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सड़क सुरक्षा का संदेश आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed