{"_id":"6b071e184a67cb403805f3d4","slug":"students-talent-showcased-in-science-models-narnaul-college-wins-overall-trophy-narnol-news-c-196-1-nnl1003-148100-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विज्ञान के मॉडल में दिखी छात्राओं की प्रतिभा, नारनौल कॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विज्ञान के मॉडल में दिखी छात्राओं की प्रतिभा, नारनौल कॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
विज्ञापन
फोटो नंबर-19महिला कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि। स्रोत: संस्थान
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को अंतर-जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले के 15 महाविद्यालयों के करीब 90 विद्यार्थियों ने सात विषयों पर आधारित 50 मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में मेजबान राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की।
सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुमन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. अमित चौधरी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और नई खोज करने की रुचि बढ़ती है। ऐसे आयोजन किताबी ज्ञान को व्यवहार में समझने का अवसर देते हैं।
प्रदर्शनी की संयोजक डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि विद्यार्थियों ने मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, कंप्यूटर साइंस और भूगोल विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में डॉ. ज्ञान चंद राणा, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. यशपाल और डॉ. अमर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. चंद्रमोहन, डॉ. सतीश सैनी, डॉ. सत्यपाल सूलोदिया सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। अंत में डॉ. मुकेश यादव ने सभी का आभार जताया।