फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students of Bengal got acquainted with the historical-cultural heritage of Haryana

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत से परिचित हुए बंगाल के विद्यार्थी

Fri, 05 Apr 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 05 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Students of Bengal got acquainted with the historical-cultural heritage of Haryana
फोटो संख्या:67- युवा संगम आयोजन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हकेंवि के विद्यार्थी--स्रोत-
महेंद्रगढ़। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के तहत हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ पहुंचे बंगाल के विद्यार्थियों के समूह ने महेंद्रगढ़, हिसार व करनाल का भ्रमण किया। इस दौरान हरियाणा की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरु हुए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन अतिथियों के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विवि की समकुलपति प्रो. सुषमा यादव, विश्वविद्यालय की प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव व कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि युवा संगम चरण 4 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में एक्सपोजर टूर का विशेष महत्त्व है। बंगाल से आए प्रतिनिधियों ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन, साइंस हब और ई-लैब, इतिहास विभाग और पुरातत्व और शिक्षा विभाग के साथ महेंद्रगढ़ किले खुडाना मंदिर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

आयोजन के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या में विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य, लोक रागनी की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। डॉ. राजेंद्र मीणा ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजन के दूसरे दिन प्रतिनिधियों ने हिसार स्थित राखीगढ़ी, करनाल के नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट का भ्रमण किया। कोलकाता के प्रतिनिधियों ने भी अपने लोकनृत्य और गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रो. बीर पाल, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. विद्युलता पेद्दिरेड्डी, डॉ. कामराज सिंधु, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. नीरज करण सिंह, डॉ. अभिषेक जिंदल, डॉ. मोहित फोगाट, आशीष साहू, तारा चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

फोटो संख्या:67- युवा संगम आयोजन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हकेंवि के विद्यार्थी--स्रोत-

फोटो संख्या:67- युवा संगम आयोजन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हकेंवि के विद्यार्थी--स्रोत-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed