{"_id":"6b0484b2be977cd7030e553c","slug":"students-met-with-successful-women-and-received-career-advice-narnol-news-c-196-1-nnl1005-148034-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सफल महिलाओं से रूबरू हुईं छात्राएं, कॅरिअर की मिली सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सफल महिलाओं से रूबरू हुईं छात्राएं, कॅरिअर की मिली सलाह
विज्ञापन
फोटो नंबर- 19पीएम श्री कन्या विद्यालय में फाइव डे मेंटरशिप एवं करियर गाइडेंस कैंप में उपस्
मंडी अटेली। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को पांच दिवसीय मेंटरशिप एवं कॅरिअर गाइडेंस कैंप का शुभारंभ हुआ। 23 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस शिविर में कक्षा 12वीं की छात्राएं भाग ले रही हैं।
शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कॅरिअर के बेहतर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों और जीवन में सफलता पाने के लिए जरूरी बातों की जानकारी देना है।
कार्यकारी प्राचार्य दलीप कुमार ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। आत्मविश्वास, जीवन कौशल और सही मार्गदर्शन भी जरूरी हैं। पहले दिन सरपंच वर्षा राठौड़ और एडवोकेट गिरिबाला ने छात्राओं से संवाद किया।
वर्षा राठौड़ ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। हर बेटी को सपने देखने और उन्हें पूरा करने का अधिकार है। मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी हर मुकाम हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
वहीं, एडवोकेट ने छात्राओं को संवैधानिक अधिकारों और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।