फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Streetlights shine brightly on paper, but darkness prevails in the city.

Mahendragarh-Narnaul News: कागजों में स्ट्रीट लाइटों की रोशनी, शहर में पसरा अंधेरा

Sun, 11 Jan 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Streetlights shine brightly on paper, but darkness prevails in the city.
फोटो संख्या:63- रात 7:35 बजे सिनेमा रोड पर स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण छाया अंधेरा--संवाद - फोटो : एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए आप कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी
महेंद्रगढ़। शहर में नगर पालिका ने 2310 स्ट्रीट लाइटें लगाने का दावा किया है लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर वार्डों की संकरी गलियों तक शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। वार्डों की गलियों में स्थिति और भी खराब है जहां कई जगहों पर महीनों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं या फिर लगाई ही नहीं गई है।
विज्ञापन

टीम की ओर से रात के समय पड़ताल की गई तो शहर के मुख्य चौक-चौराहों व वार्डों में अंधेरा छाया हुआ मिला। मसानी चौक से वेंकेटेश्वर तक स्ट्रीट लाइट खराब मिली। वहीं इस मार्ग पर 30 से अधिक दुकान व एक अस्पताल स्थित है।
विज्ञापन

बालाजी चौक से सिनेमा रोड पर अधिकांश लाइटें खराब व बंद मिली। वहीं इस मार्ग पर दो बैंक, तीन फर्नीचर हाउस शोरूम, 80 से अधिक दुकानें स्थित हैं।
मसानी चौक से भगवान परशुराम चौक तक करीब 200 मीटर मार्ग पर एक स्ट्रीट लाइट लगी हुई है। इसके साथ बाकी स्ट्रीट लाइट खराब है। इस मार्ग एक परशुराम भवन, एक अस्पताल व 30 से अधिक दुकानें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान परशुराम चौक से 11 हट्टा बाजार तक 25 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगी हुई जो खराब पड़ी हैं। रात के समय अंधेरा रहता है। भगवान परशुराम चौक पर भी हाई मास्क लाइट खराब रहती है। इस मार्ग पर 120 से अधिक दुकानें है।
वार्ड नंबर 10 में एक माह से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। नगर पालिका की ओर से सड़क निर्माण के लिए मार्ग तोड़ा हुआ है। मार्ग तोड़ने के कारण जगह-जगह गड्ढे बने होने के कारण रात के समय लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। वहीं निजी लाइटों के सहारे लोग काम चला रहे हैं।
नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से शहर में अंधेरा दूर करने के लिए दो हजार अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटों की मांग उच्च अधिकारियों को भेजी हुई है। स्वीकृति मिलने के बाद स्ट्रीट लाइटें शहर में लगाई जाएंगी।
बॉक्स
11 हट्टा बाजार में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। कर्मचारी आकर लाइट को ठीक करते है। कुछ दिन बाद फिर खराब हो जाती है। नगर पालिका की ओर से इसके लिए स्थायी बंदोबस्त किया जाना चाहिए। -प्रदीप सैनी, दुकानदार, 11 हट्टा बाजार
बॉक्स
सिनेमा रोड पर एक माह से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। रात के समय अंधेरा होने के कारण दुकानदारों व आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका को बार-बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।-उत्तम सैनी, दुकानदार, सिनेमा रोड

-------------------------
वर्जन:
नगर पालिका की ओर से शहर में जहां-जहां स्ट्रीट लाइट खराब है, वहां पर कर्मचारियों को भेजकर ठीक कराई जाएंगी। नगर पालिका की ओर से दाे हजार स्ट्रीट लाइट खरीदने की स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों के प्रस्ताव भेजा हुआ है। स्वीकृति मिलते ही लाइटें खरीदी जाएगी।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:63- रात 7:35 बजे सिनेमा रोड पर स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण छाया अंधेरा--संवाद

फोटो संख्या:63- रात 7:35 बजे सिनेमा रोड पर स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण छाया अंधेरा--संवाद- फोटो : एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए आप कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed