फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   stop drinking and maiking life goo

नशा नाश की राही, इससे बनाएं दूरी

Mon, 27 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
stop drinking and maiking life goo
reily
महेंद्रगढ़। यूथ विरांगनाएं शाखा महेंद्रगढ़ के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर रविवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिला सूचना एवं जनसंपर्क  अधिकारी उषा रानी ने राव तुलाराम चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के सार्वजनिक स्थानों से होते हुए चौधरी रणवीर सिंह हुड्डा पार्क में पहुंची। रैली में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर उषा रानी ने कहा कि नशा मनुष्य जीवन का नाश कर देता है इसलिए बेहतर जीवन के लिए नशे से दूर रहना ही समझदारी है। किसी भी दिवस को मनाने का लक्ष्य उस विषय के दुष्परिणामों से अवगत करवाना होता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपना कितना धन व सम्मान नशे में खो देता है उसे स्वयं ही मालूम नही होता। नशे की लत छूटने उपरांत उसे इसके दुष्परिणामों का एहसास होता है तथा पश्चाताप करता है कि  उसने यह नशे की लत पहले ही क्यों नही छोड़ी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदमी शौक के तौर पर नशीली वस्तुओं का सेवन करने लग जाता है तथा उसको स्वयं नही पता चलता कि उसका यह शौक कब आदत में तबदील हो जाता है। आज नशा मुक्ति केन्द्रों के माध्यम नशे से दूर रहने का कार्य किया जाता है। इसके अतिरिक्त नशा करने वाले व्यक्ति को अविश्वास की भावना से देखा जाता है। भावी पीढ़ी को नशा मुक्त समाज प्रदान करने के लिए हमें एकजुट हो कर इसको खत्म करना होगा। नशे के कारण महिलाओं को अधिक परेशानी होती है इसलिए महिलाओं ने ही आज रैली निकाल कर समाज को साथ देनेे की अपील की। इस अवसर बहन राजेश ने बताया कि नशे की आदत को दूर करवाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। इसलिए इस दिवस के अवसर महिलाओं को संकल्प लेना चाहिए कि वे परिवार में इस लत को दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर  रेखा, सारा, बिमला , संतोष, माया , मंजुला, मुन्नी, पिंकी, सुनीता, सरोज, पूनम, सोनम  व अन्य समाज सेवी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed