फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   State is number one in unemployment: Anand Sheoran

प्रदेश बेरोजगारी में नंबर एक पर : आनंद श्योराण

Thu, 11 Sep 2025 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 11 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
State is number one in unemployment: Anand Sheoran
फोटो 10सम्मान दिवस रैली को लेकर निमंत्रण देने पहुंचे अटेली हल्का प्रभारी व अन्य।स्रोत प्रवक्त
नारनौल। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश सचिव व हलका अटेली के प्रभारी आनंद सिंह श्योराण ने कहा कि रोहतक में 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवी लाल की 112 वीं जयंती को सम्मान दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

वे वीरवार को कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए अटेली के गांव बाघोत, उचत, छितरोली, सीहोर, गाहडा, कोटिया, करीरा, भड़फ, ककरला, कपूरी आदि गांव का दौरा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले से सैकड़ों वाहनों से लोग रोहतक रैली में जाएंगे। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार से हर वर्ग दुखी और परेशान है। प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन पर है और महंगाई अपने चरम सीमा पर है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि भारी बारिश से खराब हुई ग्वार, बाजरा व कपास की स्पेशल गिरदावरी करवा कर उचित मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर पिंकी कोच, प्रधान महासचिव सतपाल उन्हानी, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़ा, मदनलाल जांगड़ा, महेंद्र सिंह लांबा, धर्मेन्द्र ढाका, राजा राम पांच सीहोर, किरोड़ी लाल स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed