Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Solar plants installed on 4,283 homes in the district under the Surya Ghar Yojana

Mahendragarh-Narnaul News: सूर्य घर योजना के तहत जिले में 4283 घरों पर लगे सोलर प्लांट

Mon, 23 Nov 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Solar plants installed on 4,283 homes in the district under the Surya Ghar Yojana
फोटो 07 पंचायत भवन में अ​धिकारियों की बैठक लेते सांसद। स्रोत: विभाग - फोटो : सांकेतिक
नारनौल। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति जानने के लिए सोमवार को पंचायत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अच्छी योजना बताते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक करने को कहा। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक 7398 आवेदन आए हैं और 4283 घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। इनमें 3537 उपभोक्ताओं को केंद्र और 479 को राज्य सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी मिल चुकी है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि रिहायशी क्षेत्रों से गुजरने वाली 504 खतरनाक 11 केवी बिजली लाइनों में से 110 को शिफ्ट किया जा चुका है। बाकी काम जनवरी 2027 तक पूरा होगा। वहीं, 285 बीपीएल कॉलोनियों में से 76 में बिजली पहुंचा दी गई है और 183 में काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद निधि से 357.30 लाख रुपये के काम मंजूर हुए हैं। इनमें से 278.82 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। कुल 67 कामों में 60 पूरे हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत 97.29 प्रतिशत गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। जिले के 57 अस्पताल योजना से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 1203 मकान मंजूर हुए हैं।
सांसद ने बताया कि विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 100 की बजाय 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी। जिले में 66,595 परिवारों के जॉब कार्ड बने हैं।

बस स्टैंड से हटेगा अतिक्रमण, बनेगा वेंडर जोन
सड़क सुरक्षा की बैठक में सांसद ने महेंद्रगढ़ रोड पर महावीर चौक से लहरोदा बाईपास तक अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त करने और रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए अलग वेंडर जोन बनाने को कहा। इससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी और दुकानदारों की रोजी-रोटी भी चलती रहेगी। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ने बताया कि बाकी कट बंद करने का टेंडर जारी कर काम एजेंसी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed