{"_id":"61705b4692619d47280d65f8","slug":"sk-mittal-chairman-of-the-human-rights-commission-inaugurated-the-benches-at-the-railway-station-narnol-news-rtk6276085121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एसके मित्तल ने किया रेलवे स्टेशन पर बैंचों का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एसके मित्तल ने किया रेलवे स्टेशन पर बैंचों का उद्घाटन
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी लाला बिशनदयाल मैहता की पुण्यतिथि पर बेंचो के उद्धाटन के दौरान राष्ट्री
- फोटो : Narnol
Link Copied
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी लाला बिशनदयाल मेहता की पुण्यतिथि पर महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर नव निर्मित 10 बेंचों का किया उद्घाटन राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष सतीश कुमार मित्तल ने किया। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी लाला बिशनदयाल मेहता के परिजनों की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। इन बैंचों के निर्माण से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था होगी। एसके मित्तल ने कहा कि स्व. बिशनदयाल मेहता जीवन पर्यंत समाजहित के कार्यों से जुड़े रहे।
विज्ञापन
लाला बिशनदयाल मेहता के प्रयासों से ही शहर में महिला कॉलेज का निर्माण हुआ। अपने देहांत से एक सप्ताह पूर्व प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर महेंद्रगढ़ के डाकघर को नया बनवाने के लिए प्रार्थना की थी। स्व. बिशनदयाल मेहता स्वयं ही टाइप मशीन से पत्र टाइप करके अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहते थे। इस अवसर पर शिवरतन मेहता, कंवर सिंह यादव चेयरमैन कोऑपरेटिव बैंक, सुरेंद्र बंटी प्रधान व्यापार मंडल, प्रधान नवीन मित्तल प्रधान अग्रवाल सभा, मुकेश मैहता प्रधान रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद जिला अध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा, रमेश टांक, राजेश गुप्ता, प्रेम प्रकाश यादव, स्टेशन मास्टर, आशी टेलर, विजय मैहता, गोपेश मैहता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।