फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Six villages in the district have received the gift of government-run Ayush dispensaries.

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के छह गांवों को मिली राजकीय आयुष औषधालयों की सौगात

Wed, 04 Feb 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Six villages in the district have received the gift of government-run Ayush dispensaries.
महेंद्रगढ़/कनीना। प्रदेश सरकार की ओर से महेंद्रगढ़ जिले के छह गांवों में राजकीय आयुष औषधालय खोलने की स्वीकृति मिली है। औषधायल शुरू होने के बाद इन गांवों के आसपास करीब 30 से अधिक गांवों की दो लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

अटेली से विधानसभा चुनाव जीतकर प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री बनी आरती राव ने अपने विधानसभा क्षेत्र अटेली के गांव गुढ़ा, रामबास व रसुलपुर के साथ-साथ महेंद्रगढ़ विधान सभा के गांव सुरजनवास, बवानियां व बुचावास को भी आयुष औषधायल की सौगात दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आयुष औषधालय भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सुरक्षित, सस्ता और सुलभ बनाकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में राजकीय आयुष औषधालय खोलने का निर्णय लिया है। फिलहाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पांच जिलों में 26 आयुष औषधालय और खोलने की स्वीकृति दे दी है। वहीं शेष जिलों में भी जल्द ही मैपिंग करवा कर ये औषधालय खोले जाएंगे।

---------------
पंचायतों की ओर से सौंपे गए थे प्रस्ताव
गांव सुरजनवास की सरपंच सुगंधा देवी, बुचावास सरपंच प्रवीण कुमार, बवानियां सरपंच पूजा यादव, गुढा सरपंच वीरेंद्र दीक्षित, रामबास की सरपंच सरोज देवी व गांव रसूलपुर की सरपंच सुरेखा का कहना है कि गत दिनों प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के महेंद्रगढ़ व अटेली विधान सभा क्षेत्र में हुए विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान ग्राम पंचायतों की ओर से आयुष औषधायल खोलने के लिए प्रस्ताव पास कर सौंपे गए थे। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से इन गांवों के सभी प्रस्तावों की पैरवी करते हुए प्रदेश सरकार से स्वीकृति प्रदान कराई है। अब यह ग्राम पंचायतें जल्द ही भूमि एवं स्थान का निर्धारण कर प्रदेश सरकार को अवगत कराएंगे। इसके बाद इन औषधालयों के लिए बजट बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed