फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sita arrived with her companions, and Ram stood before her; their first meeting took place in the flower garden.

Mahendragarh-Narnaul News: सखियों संग आईं सीता, सामने खड़े थे राम, फुलवारी में हुआ पहला मिलन

Sun, 11 Oct 2026 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Sita arrived with her companions, and Ram stood before her; their first meeting took place in the flower garden.
फोटो नंबर-04अनाज मंडी की रामलीला में फुलवारी की लीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : Archive
नारनौल। जनक की फुलवारी में फूलों की महक थी, हवा में पूजा की पावन गंध थी। गुरु विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण पुष्प लेने बाग में पहुंचे ही थे कि तभी सखियों संग गौरी पूजन को आईं सीता सामने आ गईं। नजरें मिलीं, पल ठहर गया, और एक पल को मानो समय भी थम गया। मंच पर राम-सीता के इस पहले मिलन का दृश्य उतरा तो पूरा पंडाल मंत्रमुग्ध होकर देखता रह गया।
विज्ञापन

भगवान नारायण सेवा संस्था की ओर से श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब, अनाज मंडी के मंच पर आयोजित रामलीला के तीसरे दिन शुक्रवार रात सुबाहु-मारीच वध, अहिल्या उद्धार, फुलवारी और जनक संदेश की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

रामलीला प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि मुख्य अतिथि बृजमोहन गर्ग और प्रेमचंद गुलाटी ने गणेश पूजन और रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
लीला में इससे पहले दिखाया गया कि ताड़का वध की खबर मिलने पर सुबाहु और मारीच श्रीराम-लक्ष्मण से युद्ध करने पहुंचे। युद्ध में सुबाहु मारा गया, जबकि मारीच भाग गया। इसके बाद श्रीराम ने अपने चरणों का स्पर्श कर गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बनी अहिल्या का उद्धार किया। आगे राजा जनक की ओर से सीता स्वयंवर का निमंत्रण पहुंचने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम की भूमिका ध्रुव वर्मा, लक्ष्मण की कनिष्क कोहली, मारीच की महावीर, सुबाहु की जगदीश बिल्ला और अहिल्या की भूमिका सतीश बेदी ने निभाई। मंच संचालन भारत भूषण तायल ने किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के प्रभारी दयानंद सैनी सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed