{"_id":"609964058ebc3edcb67fb778","slug":"shyam-mandal-given-four-oxygen-narnol-news-rtk6079527171","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम कृपा मंडल ने अस्पताल को सौंपे चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम कृपा मंडल ने अस्पताल को सौंपे चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। प्रदेश में कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मरीजों की सेवा के लिए धार्मिक संस्था श्याम कृपा मंडल नागरिक अस्पताल को चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान में दिए हैं। इस मौके पर एसडीएम दिनेश कुमार, प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनू यादव एवं आरएमओ डॉ. प्रदीप यादव ने उनका आभार प्रकट किया है।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी, अग्रवाल सभा के प्रधान नवीन मित्तल, पवन धरसूवाला, सुनील निंभेड़िया, प्रदीप निंभेड़िया, सतीश पाटोदिया, शिवरतन मेहता, नरेश जोशी, कैलाश पालड़ी आदि मौजूद रहे।
मंडल की ओर से चारों ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 3 लाख 20 हजार रुपये में खरीदे गए हैं।
श्याम कृपा मंडल का लक्ष्य लोगों की सेवा करना है जिससे हम निंरतर सभी के सहयोग से जारी रखेंगे। इस महामारी से सभी के सहयोग से ही लड़ा जाएगा। ऐसे मौके पर अन्य सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को आगे आकर सेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन
-सुनील निंबेहड़िया
इस समय सभी को एक दूसरे की निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए यही सबसे बड़ी पूजा है। ऐसी स्थिति में सक्षम लोगों को सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए।
-पवन धरसूवाला
व्यापारियों ने पहले भी कोरोना की संकट की घड़ी में प्रशासन का सहयोग किया और आगे भी देते रहेंगे। क्षेत्र में अनेक बड़ी-बड़ी शिक्षण संस्थान हैं, उन संस्थानों के मालिकों को ऐसे मौके पर दान करने के लिए आगे आना चाहिए।
-सुरेंद्र बंटी, प्रधान महेंद्रगढ़ व्यापार मंडल