{"_id":"6ae8f88bbe7ee84a170c6319","slug":"a-fine-of-130-crore-was-imposed-in-october-and-388-vehicles-were-impounded-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147362-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अक्तूबर में 1.30 करोड़ का जुर्माना लगाया, 388 वाहन किए इम्पाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अक्तूबर में 1.30 करोड़ का जुर्माना लगाया, 388 वाहन किए इम्पाउंड
विज्ञापन
फोटो 04 वाहन के कागजात की जांच करती पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। अक्तूबर माह में पुलिस ने 6616 चालान काटकर करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा नियमों की अनदेखी करने वाले 388 वाहनों को इम्पाउंड किया गया।
पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने पर सबसे अधिक 2666 चालान किए गए। गलत पार्किंग के 1026 और निर्धारित गति से तेज वाहन चलाने पर 838 चालान काटे गए। बिना नंबर प्लेट के 262, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 58 और शराब पीकर वाहन चलाने पर 28 चालान किए गए। प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगाने पर भी पांच चालान किए गए।
इसके अलावा प्रदूषण प्रमाणपत्र के उल्लंघन पर 421, ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी नियमों की अनदेखी पर 422 और वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र से जुड़े 422 चालान किए गए। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने के 196 चालान काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।