फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shopping for everything from the Goddess chunri to the kalash picks up pace ahead of Navratri

Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र से पहले माता की चुनरी से लेकर कलश तक की खरीदारी तेज

Sun, 11 Oct 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Shopping for everything from the Goddess chunri to the kalash picks up pace ahead of Navratri
फोटो नंबर-19नवरात्र को लेकर सजी दुकानों पर माता रानी के पूजन का सामान खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : samvad
नारनौल। शारदीय नवरात्र नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शनिवार को पूजन सामग्री की दुकानों पर श्रद्धालु माता रानी की पूजा के लिए जरूरी सामान खरीदते नजर आए। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है।
विज्ञापन

बाजारों में माता की चुनरी, मूर्तियां, पोशाक, नारियल, कलश, अखंड ज्योत, प्रसाद, आसन और पंचमेवा सहित विभिन्न पूजन सामग्री उपलब्ध है। नवरात्र को लेकर खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

दुकानदार प्रेम, लालराम, बबलू और राजकुमार ने बताया कि इस बार माता की चुनरी 10 से 350 रुपये, श्रृंगार 10 से 100 रुपये और नारियल 50 रुपये में मिल रहा है। प्रसाद 30 रुपये, गंगाजल की बोतल 20 रुपये, पंचमेवा 10 रुपये, शहद 20 रुपये, जौ 5 रुपये और गोला 50 रुपये में उपलब्ध है। सुपारी की कीमत इस बार 5 रुपये है, जबकि पिछले साल यह 2 रुपये में बिक रही थी। नवरात्र के दौरान ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed