फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shooters practicing for the pre-national competition.

Mahendragarh-Narnaul News: प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे शूटर

Thu, 25 Jun 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shooters practicing for the pre-national competition.
फोटो नंबर- 23प्रिया, शूटिंग खिलाड़ी
नारनौल। प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में 13 से 27 जुलाई तक किया जाएगा। इसमें कनीना स्थित खेल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 8 खिलाड़ी भाग लेंगे। 10 मीटर राइफल श्रेणी में प्रिया व पारस और 10 मीटर पिस्टल में अतुल, हिमांश, वैष्मी, नितिशा व भारती भाग लेंगे।
विज्ञापन

वहीं, 50 मीटर राइफल में प्रिया व गौरव और 50 मीटर पिस्टल में अतुल निशाना साधेंगे। इन सभी खिलाड़ियों ने गत 5 से 12 जून तक दिल्ली में आयोजित स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया था और प्री-नेशनल की तैयारियों के लिए खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोच राहुल मेहता ने बताया कि गत प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था और उम्मीद है आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन भारतीय टीम में चयन के लिए होने वाले ट्रायल के लिए क्वालीफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
स्टेट प्रतियोगिता में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन रहा और आगामी प्रतियोगिता के लिए खेल नर्सरी में नियमित अभ्यास कर रही हूं। अभ्यास के दौरान मेरा प्रयास रहता की ज्यादा से ज्यादा अधिकतम 10 अंक प्राप्त कर सकूं, जिसका लाभ प्रतियोगिता के दौरान मिलता है। -प्रिया, शूटर

---------
गत प्रतियोगिता को लेकर नर्वस था, लेकिन बेहतर प्रदर्शन से आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। उम्मीद है प्री नेशनल प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहूंगा। ओलंपिक व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। -गौरव, शूटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed