{"_id":"687e82469f33edef4e01e25e","slug":"shiv-shakti-seva-sangh-organized-the-20th-camp-for-kanwariyas-narnol-news-c-203-1-sroh1011-118667-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शिव शक्ति सेवा संघ ने कांवड़ियों के लिए 20वां शिविर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शिव शक्ति सेवा संघ ने कांवड़ियों के लिए 20वां शिविर लगाया
विज्ञापन
सतनाली। सोहड़ी से सतनाली मार्ग पर रेलवे अंडरपास के शिव शक्ति सेवा संघ द्वारा कावड़ लाने वाले भक्तों के लिए 20वें शिविर में बुधवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 450 भक्त कांवड़ लेकर शिविर पहुंच चुके हैं। शिविर में 41 लीटर गंगाजल की कावड़ एवं 13वीं खड़ी कावड़ भी सतनाली के शिविर में पहुंची।
खड़ी कावड़ लाने वाले शिवभक्त राजकुमार यादव सतनाली ने बताया कि वे अब तक 15 कावड़ लेकर आ चुके हैं लेकिन उनको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। शिव शक्ति सेवा संघ संचालक नवल किशोर एवं रणधीर सिंह ने बताया कि कल बाबा भोलेनाथ का 20वें भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
श्रद्धालुओं से अपील है कि भंडारे में पहुंचकर बाबा का प्रसाद ग्रहण करें। इस दौरान नवीन शर्मा, मोनू सिंह, सुधीर गोभक्त, अजित सिंह शेखावत सहित अनेक शिव भक्त मौजूद रहे।