फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shaved in Azad Chowk against the spread of corruption in the city council

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आजाद चौक में किया मुंडन

Wed, 04 Jan 2023 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Shaved in Azad Chowk against the spread of corruption in the city council
नारनौल। शहर के प्रसिद्ध आजाद चौक पर मंगलवार को वतन बचाओ मंच के अध्यक्ष उमाकांत छक्कड़ ने नगर परिषद में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना मुंडन करवाया। इस दौरान छक्कड़ ने नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। छक्कड़ का 15 दिन के अंदर यह दूसरा मुंडन करवाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए संकल्प लिया था ठीक उसी प्रकार उसने भी नगर परिषद में फैले भ्रष्टाचार को मिटाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक यह भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा और भ्रष्टाचार फैलाने वालों को सजा नहीं मिलेगी तब तक इसी प्रकार उनका आंदोलन चलता रहेगा। वतन बचाओ मंच के अध्यक्ष उमाकांत ने कहा कि बीजेपी के पूर्व चेयरमैन की आड़ में उनके भतीजे बीआई ने नगर परिषद में लंबे समय से लूट मचा रखी है। नप के दो अधिकारी 2017 में निलंबित हो चुकें हैं। उन्होंने बताया कि उस समय उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने कहा कि यह निलंबित होने के बाद भी इसी विभाग में सर्विस कर रहा है यह शहर का दुर्भाग्य हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री को भी इस बात की जानकारी है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

उमाकांत छक्कड़ ने मांग करते हुए कहा कि उनके ऊपर बनाए गए फर्जी मुकदमे की किसी बाहर के अधिकारी से जांच करवाई जाए और भ्रष्टाचार फैलाने वाले अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए नहीं तो अगला मुंडन कष्ट निवारण समिति के गेट पर होगा। इस मौके पर उनके साथ पवन गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, राहुल वर्मा, प्रभास छक्कड़, महेश, मनीष सैन, डिंपल शर्मा और अशोक सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed