फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sharmila Dhankhar's felicitation ceremony to be held in Chhithroli on August 8.

Mahendragarh-Narnaul News: छिथरोली में 8 अगस्त को होगा शर्मिला धनखड़ का सम्मान समारोह

Thu, 06 Aug 2026 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sharmila Dhankhar's felicitation ceremony to be held in Chhithroli on August 8.
कनीना। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश नाम रोशन करने वाली शर्मिला धनखड़ के सम्मान में 8 अगस्त को उनके पैतृक गांव छिथरोली में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। शर्मिला की इस उपलब्धि को लेकर पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। गांव को सजाया जा रहा है और लोग बेसब्री से कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि बलवान आर्य ने बताया कि ग्राम पंचायत और आयोजन समिति की ओर से राजीव गांधी खेल स्टेडियम छिथरोली में सम्मान समारोह होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे भड़फ बस स्टैंड से रोड शो के साथ होगी। यह रोड शो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए राजीव गांधी खेल स्टेडियम पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे सम्मान समारोह शुरू होगा।
विज्ञापन

बताया कि समारोह में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मंत्री श्रुति चौधरी तथा भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके अलावा अनेक जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों के पहुंचने की संभावना है। समारोह का उद्देश्य शर्मिला धनखड़ का सम्मान करने के साथ-साथ युवाओं और बेटियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed