फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seven special buses arranged for HTET candidates.

Mahendragarh-Narnaul News: एचटेट परीक्षार्थियों के लिए लगाईं सात स्पेशल बसें

Sat, 04 Jul 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seven special buses arranged for HTET candidates.
फोटो संख्या:57- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर आरपीएस परीक्षा केंद्र के लिए बस में सवार होती परिक्षार्
महेंद्रगढ़। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के दौरान शनिवार को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने विशेष इंतजाम किए। परीक्षार्थियों को समय पर केंद्रों तक पहुंचाने के लिए सात विशेष बसें चलाई गईं जबकि जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए दो अतिरिक्त बसें भी तैयार रखी गईं।
विज्ञापन

पूरी व्यवस्था की निगरानी वर्कशॉप मैनेजर संदीप कुमार और सीआई सतीश कुमार की देखरेख में की गई। अधिकारियों ने सुबह से बस अड्डे और विभिन्न रूटों पर नजर रखी। बस स्टैंड पर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रही। रोडवेज कर्मचारियों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र देखकर उन्हें उनके परीक्षा केंद्र के अनुसार सही बस में बैठाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बस स्टैंड इंचार्ज हरिकिशन ने बताया कि महाविद्यालय रूट पर तीन, हैप्पी, अरावली और शरबती स्कूल रूट पर दो, जबकि आरपीएस, बाबा नारायण दास, विजय इंटरनेशनल स्कूल और दादरी रूट पर अन्य बसों का संचालन किया गया। परीक्षा के बाद यही बसें परीक्षार्थियों को वापस लेकर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
वर्जन:
आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई न हो। महेंद्रगढ़ से परीक्षा केंद्रों के लिए सात बसों का संचालन किया गया। दो बसों को स्पेयर में रखा गया है।-सतीश कुमार, सीआई, रोडवेज विभाग, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article