फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seven arrested while gambling, Rs 85500 recovered

सीआईए महेंद्रगढ़ ने ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते सात आरोपियों को 85500 रुपये की नकदी सहित किया काबू

Fri, 22 Jul 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seven arrested while gambling, Rs 85500 recovered
महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने वीरवार को गांव पाथेड़ा में कुएं पर जुआ खेलते सात आरोपियों को काबू कर उनके पास से 85500 रुपये बरामद किया हैै।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने गश्त पड़ताल करते हुए गुप्त सूचना पर महेंद्रगढ़ के गांव पाथेड़ा में खेत से ताश के पत्तों से जुआ खेलने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों के पास जुआ ताश के पत्ते व जुआ में प्रयोग की जाने वाले भारतीय करेंसी के अलग-अलग कीमत के नोट जो कुल राशि 85500 रुपये सहित काबू करके आरोपियों को मौका से गिरफ्तार किया गया। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम को सूचना मिली कि महेंद्रगढ़ के गांव पाथेड़ा की सीमा में पड़ने वाले खेत में कुएं पर कुछ लोग ताश के पत्तों के साथ दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। अगर छापा मारा जाए तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता है। सीआईए की टीम ने बताए हुए स्थान पर रैड करके मौके से जुआ खेलते सात लोगों को नकदी सहित काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान महेंद्र निवासी बुचावास, प्रवीण निवासी बुचावास, सुधीर निवासी नांगल खोड़िया थाना बहरोड़ अलवर, प्रेमचंद निवासी मांढन अलवर, अशोक निवासी ऊंची भांडोर, कृष्ण निवासी देवास और सोमबीर उर्फ सोमा निवासी उन्हानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed