फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Senior pharmacy officer gets first vaccine

सीनियर फार्मेसी ऑफिसर ने लगवाया पहला टीका

Sun, 17 Jan 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Senior pharmacy officer gets first vaccine
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में कोरोना वैक्सीन लगवातीं एसएमओ डॉ. मोनू। संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। पहला टीका सीनियर फार्मेसी ऑफिसर जसवंत यादव को लगाया गया। उन्होंने कहा इस टीके के प्रभावों को लेकर उनके मन में किसी तरह की आशंका नहीं है। यह टीका महामारी से लोगों की जान बचाने में मददगार साबित होगा। अब 28 दिन बाद दूसरे टीके लगाया जाएगा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण का अभियान शुरू किया। पहले दिन 87 लोगों को टीका लगाया गया। यह टीका स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी आदि को लगाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह था। सुबह निर्धारित समय पर स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ अस्पताल में पहुंच गया था। सर्वप्रथम स्टाफ ने लैपटॉप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सुना। उसके बाद अभियान का शुभारंभ किया गया। सबसे पहला टीका सीनियर फार्मेसी ऑफिसर जसवंत यादव ने लगवाया। इसके बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पूनम, सफाई कर्मचारी गीता और चौथे नंबर पर कार्यकारी प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनू यादव ने लगवाया। वैक्सीन देने के बाद यहां पर ऑब्जर्वेशन रूम आधा घंटा बैठाया गया। टीके लगने के बाद किसी भी स्वास्थ्य कर्मी पर टीके का साइड इफेक्ट नजर नहीं आया। इस मौके पर डॉ. प्रदीप, डॉ. संदीप सैनी, फार्मासिस्ट अजय कक्कड़ सहित अन्य कर्मचारियों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

इनको नहीं लगाया जाएगा टीका
18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
जिन लोगों के शरीर में एसएआरएस-कोव-2 इंफेक्शन के लक्ष्ण मौजूद हों।
जिन लोगों ने प्लाजमा थैरपी दी गई हो।
गर्भवती महिला और बच्चे को दूध पिलने वाली माताओं को कोरोना वैक्सीन नहीं दी जा सकती।
टीका लगवाने की बाद की खुशी जाहिर
मैंने भी आज टीका लगाया है। पहले दिन कोविशील्ड टीका 87 लोगों को लगाया गया है। किसी को कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ। दूसरा टीका 28 दिन बाद लगाया जाएगा। दूसरी खुराक लेना न भूले, दूसरी डोज लेना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मोनू यादव, कार्यकारी प्रवर चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
जब देश में कोरोना की शुरूआत हुई थी तो दिल में एक भ्रम था कि कब वैक्सीन आएगी, कब यह खत्म होगा। देश के वैज्ञानिकों ने यह एक वर्ष से पहले ही कर दिखाया है। मैंने आज टीका लगवा लिया है। टीके के प्रभाव को लेकर उनके मन में कोई डर नहीं है, उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह टीका इस महामारी से बचाने में कारगर साबित होगा।
-जसवंत यादव, सीनियर फार्मेसी आफिसर।
यह वैक्सीन सुरक्षा कवच के रूप में सही साबित होगी। वैसे अभी दूसरी डोज भी लगनी है। कोरोना काल का समय बहुत मुश्किल समय था। उस समय मरीजों को भी देखना होता था और अपने आप को भी बचाना होता था लेकिन पीपीई कीट पहनकर हम मरीजों के घर जाकर दवाइयां वितरित कर रहे थे तथा उनको गाइड लाइन भी दे रहे थे। आज मुझे वैक्सीन का पहला टीका लगा है जिससे मैं बहुत खुश हूं।-डॉ. संदीप सैनी।
आज मुझे वैक्सीन लग चुकी हैं। वैक्सीन लगने के बाद मैं बहुत खुश हूं। मेरे अंदर किसी भी प्रकार का साइट इफेक्ट का कोई डर नहीं है। वैक्सीन लगने के बाद भी मैं अपने सावधानियां पूरी बरतूंगा। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइज का प्रयोग करता रहूंगा। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करूंगा।
-डॉ. प्रदीप यादव, एमओ
कोरोना वैक्सीन लगने के बाद मैं बहुत खुश हूं। यह वैक्सीन सुरक्षा कवच के रूप में साबित होगी। कोरोना काल का दौर लोग भूल नहीं सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसमें बहुत कम समय में कामयाबी हासिल की है। इसके लिए वो प्रधानमंत्री और वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं। अब वो निडर होकर इस काम करेंगे लेकिन कोविड-19 के निर्देशों का पालन मैं आगे भी करूंगा।

-अजय कक्कड़, सीनियर फार्मेसी ऑफिसर।
आज कोविड टीकाकरण का अभियान शुरू हो गया है। मैंने भी यह टीका लगवाया है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। सभी को निडर होकर यह टीका लगवा लेना चाहिए। कोरोना काल में तो मैं अस्पताल में आने से भी डरती थी। अब टीका आ गया है। उसे किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं है।
-गीता, सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed