{"_id":"6064a3e58ebc3e5904761dd2","slug":"schedule-not-made-for-procurement-of-mustard-preparation-for-wheat-procurement-narnol-news-rtk60235018","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों की खरीद के लिए नहीं बनाया शेड्यूल, गेहूं खरीद की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों की खरीद के लिए नहीं बनाया शेड्यूल, गेहूं खरीद की तैयारी
विज्ञापन
एक अप्रैल से शुरू होने वाली खरीद के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। किसानों को मोबाइल पर मैसेज जाएंगे। इन मैसेज के आधार पर किसानों को मंडी में आकर फसल बेचनी होगी। सरसों की खरीद किसानों की मांग के हिसाब शुरू की जाएगी। इस समय खुली मार्केट में किसानों को सरसों के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से ज्यादा मिल रहे हैं। इस कारण सरकार सरसों खरीद नहीं करना चाहती।
महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए करीब 14 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया हुआ है। जिसमें सबसे अधिक पंजीकरण सरसों के लिए है। एक अप्रैल से सरसों की खरीद शुरू होनी थी। जिसके लिए प्रशासन की ओर से कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों के अनुसार सरसों का भाव ओपन मार्केट में 5200 से 5600 रुपये मिल रहा है। ऐसे में किसान अपनी सरसों 4600 रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए नहीं आएंगे। जिस कारण एक अप्रैल से खरीद का शेड्यूल नहीं बनाया गया है। अगर किसान मांग करेंगे तो शेड्यूल तय किया जाएगा। एक अप्रैल से ही गेहूं की खरीद भी शुरू होनी है। महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में किसानों ने गेहूं की फसल के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। कनीना, सतनाली में गेहूं की सबसे अधिक आवक होगी। एक अप्रैल से जिले की छह सरकारी मंडियों में सरसों की खरीद शुरू होनी है। अपनी फसल बेचने के लिए 65 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया हुआ है। फसल बेचने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य था। जिले में 65644 किसानों ने अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। जिसमें गेहूं के लिए 11640, सरसों के लिए 57832, चना 9623 तथा जौ 156 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। सूरजमुखी के लिए एक भी किसान ने पंजीकरण नहीं करवाया
वर्जन
मंडियों में खरीद के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमने सभी व्यवस्था कर ली हैं। खरीद एजेंसी सरसों, गेहूं की खरीद करेंगी। मार्केट कमेटी के अधिकारी सरकार के निर्देश अनुसार अपना काम करेंगे।
विज्ञापन
हवा सिंह, जेडएमईयू, गुरुग्राम मंडल।
मंडी पंजीकृत किसान
अटेली 9921
कनीना 13337
महेंद्रगढ़ 14129
नांगल चौधरी 10512
नारनौल 13263
सतनाली 5258
कुल 65644
फसलों का समर्थन मूल्य
सरसों 4650
गेहूं 1975
जौ 1600
चना 5100
सूरजमुखी 5327