फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Satnali remembered two years after the election... along with grievances and complaints.

Mahendragarh-Narnaul News: चुनाव के दो साल बाद आई सतनाली की याद... शिकवे-शिकायत भी

Tue, 29 Sep 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Satnali remembered two years after the election... along with grievances and complaints.
फोटो संख्या:75-रोड शो के दौरान  कार्यकर्ताओं व लोगों का अ​​भिवांदन करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपें
महेंद्रगढ़। चुनाव के दो साल बाद कांग्रेस को सतनाली के मतदाताओं की याद आई है। यहां भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग गई है। लंबे समय बाद सतनाली पहुंचे रावदान सिंह व पूर्व मुंख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हल्के-फुल्के अंदाज में शिकायत की और सतनाली के लोगों का भरपूर साथ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


सतनाली अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में केवल पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही नहीं पूर्व विधायक रावदान सिंह, जिलाध्यक्ष सत्यवीर झूकिया, नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी व पूर्व सीपीएस अनीता यादव ने पहुंचे। यहां वक्ताओं ने मंच से कहा कि संगठन न बनना भी पिछले चुनाव में हार का एक कारण रहा पर बड़ा मुद्दा वोट चोरी का रहा। इस बार वोट चोरी का सरगना पकड़ा गया है।
विज्ञापन

चुनाव होने के बाद हुड्डा ने पहली बार यहां राजनीति कार्यक्रम किया है। हालांकि इससे पहले एक शोक सभा में शरीक होने के लिए वे जरूर आए थे। इससे पहले इनेलो का भी कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ है। जनसंपर्क कम होने और नेताओं के ग्रामीण व विशेषतौर पर सतनाली जैसे क्षेत्र में जनसंपर्क न करना महेंद्रगढ़ विधानसभा में हार का मुख्य कारण बना है। यह क्षेत्र राजपूत बाहुल्य है और दोनों संगठनों के नेताओं ने केवल अहीरबाहुल्य क्षेत्र को साधने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को मिली थी चुनावी हार
अगर चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर 2024 के चुनावों में विजेता (भाजपा) कंवर सिंह ने 63,036 जबकि उपविजेता (कांग्रेस) राव दान सिंह ने 60,388 वोट हासिल किए। यहां पर कांग्रेस को 2,648 वोटों हार मिली। अटेली विधानसभा में विजेता आरती सिंह राव (भाजपा) ने 57,737 वोट, उपविजेता अत्तर लाल (बसपा) ने 54,652 वोट और तीसरा स्थान अनिता यादव (कांग्रेस) ने 30,032 वोट वोट मिले। नारनौल विधानसभा सीट पर विजेता ओम प्रकाश यादव (भाजपा) को 57,635 वोट जबकि उपविजेता राव नरेंद्र सिंह (कांग्रेस) को 40,464 वोट मिले। यहां भी कांग्रेस को 17,171 वोट से हार खानी पड़ी। वहीं, नांगल चौधरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने बाजी मारी और मंजू चौधरी ने 61,989 वोट लेकर उपविजेता डॉ. अभय सिंह यादव (भाजपा) को 6,930 वोटों से हराया। तीन विधानसभा सीटों में से दो पर ही कांग्रेस टक्कर दे पाई जबकि एक पर तीसरे नंबर रही।
-------------------
- वोट चोरी का सरगना पकड़ा गया है, उसके इस्तीफे से पहले नहीं रुकेंगे
पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि इस बार लोगों को बदलाव करना होगा और जिस तरह से आवाज हर व्यक्ति के मुंह से आ रही है। उसी आधार पर अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। उन्होंने कहा कि वोट चोरी का सरगना पकड़ा गया है और जबकि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और इसी तरह जनमत के साथ आवाज उठाएगी। भाजपा ने ज्ञानेश कुमार की धांधली से वोट चोरी कर सरकार बना ली, लेकिन अब सच्चाई धरातल पर आ गई है।

---------------
हुड्डा पहुंचे तो भरीं कुर्सियां
कार्यक्रम में 600 कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसमें पीछे की करीब 80 से 120 कुर्सियां खाली पड़ी रही। जब हुड्डा का काफिला महेंद्रगढ़ से सतनाली पहुंचा तो पीछे से कुर्सियां आगे लाकर रखी गई और बाद में काफिले में आए लोगों को यहां पर बैठाया गया। हालांकि जनसंपर्क कम होने के कारण खंड स्तरीय कार्यक्रम में लोगों का रुझान कम दिखा।

फोटो संख्या:75-रोड शो के दौरान  कार्यकर्ताओं व लोगों का अभिवांदन करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपें

फोटो संख्या:75-रोड शो के दौरान  कार्यकर्ताओं व लोगों का अभिवांदन करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed