{"_id":"68b884a7d72ff7b4d7009206","slug":"sang-couplets-and-quatrains-narnol-news-c-196-1-nnl1003-129178-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दोहे-चौपाइयों का गायन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दोहे-चौपाइयों का गायन किया
Wed, 03 Sep 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-01सुंदरकांड पाठ के दौरान गणेश युवा मंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट करते आचार्य
- फोटो : संवाद
नारनौल। शहर की धार्मिक संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्री राम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ ने मंगलवार रात मोहल्ला खड़खड़ी स्थित कल्लूमल की बगीची में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की जबकि संरक्षण गुरुजी सांवरमल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। आचार्य क्रांति निर्मल, दीपक शर्मा, पंडित अजय शर्मा व दिनेश बारी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे-चौपाइयों का गायन किया। क्रांति निर्मल शास्त्री ने बाबा का दरबार सुहाना लगता है और भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है, विनोद सर्राफ ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
इस मौके पर महंत कैलाश हरित, नरसिंह दास बंसल, प्रवीण बंसल सीएस, नितिन बंसल, पुष्पेंद्र, मितेश गर्ग, यश बंसल, हर्षद शर्मा, चिराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सत्यनारायण मंदिर में गणेश महोत्सव के दौरान यजमान रहे ललित सोनी को पंडित देवकीनंदन द्वारा पूजा करवा कर गणेशजी की आरती करवाई गई। वहीं छोटा-बड़ा तालाब पर गणेश महोत्सव के दौरान झांकियों का आयोजन किया गया। गणपति प्लाजा व नलापुर सिल्ली वाले गणेशजी सहित विभिन्न स्थानों पर गणेश जी भव्य आरती का आयोजन किया गया।