आकोदा। बाबा साध खेल स्टेडियम आकोदा में प्लांट्स केयर ग्रुप द्वारा 400 मीटर से 1600 मीटर तक दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में पाली के नवीन कुमार प्रथम, केलंगा के गौरव द्वितीय व आकोदा के तपिश शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर की दौड़ में आकोदा के हेमंत शर्मा ने पहला, जितेंद्र लखेरा ने दूसरा और केलंगा के रवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ग्रुप के सदस्य जितेंद्र लखेरा ने बताया कि प्लांट्स केयर ग्रुप के युवा सदस्य सुधीर बिट्टू के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गोपीचंद, हरिओम, राकेश, महेंद्र, नरेश, सुधीर कुमार, राजेश, यादवेंद्र, दिनेश, सतीश फौजी, जितेंद्र लखेरा, कमल, संजू, जसवंत, कालू आकोदा, अमित, सोनू, नितेश, दीपक, लोकेश सहित खिलाड़ी और ग्रामीण उपस्थित रहे।