{"_id":"6a3ac5437a2d9c2cf70c0d61","slug":"runicha-express-will-halt-at-nizampur-railway-station-narnol-news-c-196-1-mgh1007-141622-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी रुणिचा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी रुणिचा एक्सप्रेस
Tue, 23 Jun 2026 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो 1निजामपुर रेलवे स्टेशन पर काउंटर से टिकट खरीदते यात्री।संवाद
निजामपुर। क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब निजामपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली और जैसलमेर के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे ने गाड़ी संख्या 14087-88 रुणिचा एक्सप्रेस अपडाउन का ठहराव निजामपुर रेलवे स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है।
स्टेशन अधीक्षक जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रुणिचा एक्सप्रेस का निजामपुर स्टेशन पर ठहराव जल्द शुरू होगा। लंबे समय से क्षेत्र के यात्री इस एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। उन्हें अब दिल्ली और जैसलमेर जाने के लिए अन्य स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़े।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में क्षेत्र के सांसद धर्मवीर सिंह को पत्र लिखकर यात्रियों की मांग से अवगत कराया गया था। रविवार को हुई बातचीत में सांसद ने इस मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया, जिसके बाद अब ट्रेन के ठहराव का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
विज्ञापन
रुणिचा एक्सप्रेस के निजामपुर स्टेशन पर रुकने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक एवं समय की बचत करने वाली होगी।