फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Run for Swadeshi... Young people urged people to adopt indigenous products.

Mahendragarh-Narnaul News: रन फोर स्वदेशी.... युवाओं ने लोगों से किया स्वदेशी अपनाने का आह्वान

Tue, 13 Jan 2026 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Run for Swadeshi... Young people urged people to adopt indigenous products.
फोटो संख्या:68 शहर के हुड्डा पार्क में यात्रा को रवाना करतीं एसडीएम कनिका गोयल। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर का सोमवार को समापन किया गया। इसमें खंड की दो यूनिटों से 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया और विभिन्न गतिविधियां की। साथ ही स्वयंसेवकों ने स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत रन फोर स्वदेशी के साथ की गई। सभी स्वयंसेवकों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली और स्वामी विवेकानंद की उक्तियों का उच्चारण किया। साथ ही लोगों को भी स्वदेशी अपनाओ, भारत को विश्व गुरु बनाओ नारे के माध्यम से स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉ. नीलेश शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण जीवन मानवता, सेवा और आत्मबल को समर्पित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वामी विवेकानंद के प्रेरक संदेश उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए को अपने जीवन का मार्गदर्शक सूत्र बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में स्वयंसेवकों ने सात दिवसीय शिविर का अनुभव साझा किया और स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ. योगेंद्र, दिनेश यादव, सुनील, विनीत, प्रवीन गौड़, संजय, राहुल, मानसिंह, होशियार, शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
--------------------

युवाओं ने लिया नशा मुक्त रहने का संकल्प

फोटो संख्या:55
महेंद्रगढ़। शहर के राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती पर एनएसएस शिविर आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और यदि वे सही दिशा में कार्य करें तो भारत फिर विश्व गुरु बन सकता है। उन्होंने युवाओं से अपने जीवन में नैतिक मूल्यों, परिश्रम और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। एनएसएस प्रभारी प्रो. जितेंद्र कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में डॉ. पविता यादव, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. संदीप कुमारी, डॉ. अंजू कुमारी आदि मौजूद रहे। संवाद

----------------
स्वामी विवेकानंद जयंती पर बांटे वस्त्र

सतनाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सतनाली नगर इकाई ने सोमवार को युवा प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती पर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद, गरीब व असहाय लोगों को सर्दी से राहत प्रदान करना। महेंद्रगढ़ जिला संयोजक कमल रोहिला ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सतनाली नगर अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार, इकाई नगर मंत्री सचिन कुमार व आशीष कुमार आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। संवाद
--------------------------
एक चुनाव के समर्थन में युवाओं ने किए हस्ताक्षर

फोटो संख्या:60
सतनाली। राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जयंती पर सर्व कल्याण मंच की ओर से प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य एक देश-एक चुनाव की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं का समर्थन जुटाना रहा। मंच की ओर से प्रदेश के 14 प्रमुख जिलों में अभियान एक साथ आयोजित किया गया। अभियान के तहत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के बाहर स्टॉल लगाए गए। यहां हजारों की संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस संवैधानिक सुधार के पक्ष में अपने हस्ताक्षर किए।संवाद

---------------------
छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
फोटो संख्या: 57
महेंद्रगढ़। राष्ट्रीय युवा दिवस पर राजकीय महिला महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में एड्स जागरूकता व नशा मुक्त भारत अभियान विषय पर रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। रैली में महाविद्यालय के छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न नारों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की शक्ति हैं। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक देवेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, प्राध्यापिका डॉ. सुमन यादव, डॉ. पूजा यादव, डॉ. ज्योति शर्मा, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। संवाद
....................
युवाओं ने निकाली स्वदेशी अपनाओ जागरूकता रैली

फोटो संख्या: 68
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय व स्वदेशी जागरण मंच की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें विवि के स्वयंसेवकों ने भाग लिया और लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम कनिका गोयल ने स्वयंसेवकों को स्वामी विवेकानंद के चरित्र व जीवन संघर्ष की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका को अहम माना है और युवाओं के सहारे ही हर देश की नींव भरी जाने के लिए कहा। संवाद

फोटो संख्या:68 शहर के हुड्डा पार्क में यात्रा को रवाना करतीं एसडीएम कनिका गोयल। संवाद

फोटो संख्या:68 शहर के हुड्डा पार्क में यात्रा को रवाना करतीं एसडीएम कनिका गोयल। संवाद

फोटो संख्या:68 शहर के हुड्डा पार्क में यात्रा को रवाना करतीं एसडीएम कनिका गोयल। संवाद

फोटो संख्या:68 शहर के हुड्डा पार्क में यात्रा को रवाना करतीं एसडीएम कनिका गोयल। संवाद

फोटो संख्या:68 शहर के हुड्डा पार्क में यात्रा को रवाना करतीं एसडीएम कनिका गोयल। संवाद

फोटो संख्या:68 शहर के हुड्डा पार्क में यात्रा को रवाना करतीं एसडीएम कनिका गोयल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed