{"_id":"6193f97726db5a356214bc70","slug":"rs-35-crore-approved-for-martyr-memorial-to-be-prepared-in-51-acres-minister-of-state-narnol-news-rtk630046861","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 एकड़ में तैयार होने वाले शहीद स्मारक के लिए 35 करोड़ रुपये मंजूर ः राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 एकड़ में तैयार होने वाले शहीद स्मारक के लिए 35 करोड़ रुपये मंजूर ः राज्यमंत्री
विज्ञापन
नसीबपुर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव व अन्य। संवाद
- फोटो : Narnol
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने मंगलवार को नसीबपुर के मैदान में अमर शहीद राव तुलाराम एवं राव गोपाल देव समेत पांच हजार शहीद सैनिकों को स्मरण करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने शहीदों की याद में पुष्प अर्पित किए। इस दौरान राज्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्मारक के पुनरोद्धार के लिए 35 एकड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। जिससे 51 एकड़ क्षेत्रफल में शहीद स्मारक विकसित किया जा सकेगा।
इससे पूर्व राज्यमंत्री ओपी यादव ने कहा कि 16 नवंबर 1857 को नसीबपुर के मैदान में अंग्रेजों के साथ लड़ी गई लड़ाई में अपने जीवन की कुर्बानी देने वाले शहीदों को राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्हाेंने कहा कि नसीबपुर के मैदान में अमर शहीद राव तुलाराम व अमर शहीद राव गोपाल देव के नेतृत्व में 5 हजार से अधिक वीर सैनिकों ने मां भारती की रक्षा करते हुए अपनी शहादत दी थी। इसलिए 16 नवंबर का दिन भी शहादत के इतिहास में अहम स्थान रखता है।
उन्होंने कहा कि राव तुलाराम के नेतृत्व में नसीबपुर के मैदान में लड़े हमारे सैनिकों ने ब्रिटिश सेना के कमांडर जेरार्ड और कप्तान वालेस सहित भारी संख्या में ब्रिटेन सेना को मौत के घाट उतार दिया था। उस समय हुई नसीबपुर की लड़ाई में यहां की धरती खून से लाल हो गई थी। राज्यमंत्री ने कहा कि नसीबपुर स्थित शहीद स्मारक के लिए 35 करोड़ रुपये सरकार ने मंजूर कर रखे हैं तथा यह स्मारक 51 एकड़ जमीन में तैयार होगा। जिसके लिए जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह कार्य बहुत पहले शुरू हो जाना था लेकिन नसीबपुर गांव पंचायत से नगर परिषद में आ जाने से कार्रवाई में समय लग गया। कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक के पास महाराज हंसमुखी, जगराम आर्य, लक्ष्मी नारायण, ओमप्रकाश आर्य व जसवंत प्रभाकर के नेतृत्व में हवन-यज्ञ किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज, अशोक यादव, सत्यव्रत शास्त्री, लक्ष्मी सैनी, मौसम शर्मा, सरोज शर्मा व भारती सैनी आदि उपस्थित रहे।