फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rohit Maur defeated Kala Pehlwan and won a wrestling match worth Rs 71,000.

Mahendragarh-Narnaul News: काला पहलवान को हराकर रोहित मौर ने जीती 71 हजार की कुश्ती

Thu, 05 Mar 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rohit Maur defeated Kala Pehlwan and won a wrestling match worth Rs 71,000.
फोटो 5बाबा गैबीराम के मेले में 71 हजार रुपये की इनामी कुश्ती के विजेता पहलवान रोहित मौर को सम
नारनौल। खंड सिहमा के गुवानी में बाबा गैबीराम के विशाल मेले एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव और विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार रहे।
विज्ञापन

इस दौरान गांव की सरपंच रीना यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 71 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में मिर्चपुर हिसार के रोहित मौर ने काला पहलवान को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

61 हजार रुपये की कुश्ती अर्जुन पहलवान और सोमवीर के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमें अर्जुन पहलवान ने कड़ी मशक्कत के बाद जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबॉल स्मेसिंग प्रतियोगिता में गुवानी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 31 हजार रुपये और गुरुग्राम की टीम को द्वितीय स्थान पर 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में खरक जाटान की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपये और गजवान की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार हासिल किया।

सरपंच रीना यादव ने बताया कि गांव में हर वर्ष धुलैंडी के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि दिनेश यादव, भूपसिंह, झल्लू राम, अनिल शर्मा, राजबीर, तेज प्रकाश, अजय, अनिल, पवन, मुकेश, राहुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed