फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Robust Arrangements for NEET in the District; Strict Surveillance at 9 Centers

Mahendragarh-Narnaul News: नीट के लिए जिले में पुख्ता इंतजाम, 9 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

Sat, 02 May 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Robust Arrangements for NEET in the District; Strict Surveillance at 9 Centers
फोटो नंबर-08परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। नीट को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्रों की गरिमा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेटों और कार्यकारी मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की प्राथमिकता है कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा की शुचिता हर हाल में बनी रहे। निगरानी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी प्रशांत कुमार को कंट्रोल रूम का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है ताकि पल-पल की रिपोर्ट फोन नंबर 01282-251322 पर संकलित की जा सके।
विज्ञापन

जिले में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नारनौल में पीएम श्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा और राजकीय महाविद्यालय कृष्णनगर शामिल है। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ में राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय और राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात
जिले भर में करीब 350 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी के जवान गश्त पर रहेंगे और दंगा रोधी उपकरणों के साथ 2 पुलिस रिजर्व टीमें भी बनाई गई हैं। नारनौल उपमंडल क्षेत्र के सेंटरों के लिए आरएफओ रजनीश कुमार को रिजर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। महेंद्रगढ़ उपमंडल क्षेत्र के सेंटरों के लिए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग से कार्यकारी अभियंता अमित जैन को रिजर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


उपायुक्त ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

शनिवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली व पुलिस अधीक्षक दीपक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया।उपायुक्त ने केंद्र अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अंतिम समय की तैयारियों को पूरी गंभीरता से पूर्ण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed