फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Reward crooks worth 10 thousand arrested for three years

तीन साल से फरार 10 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2020 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Reward crooks worth 10 thousand arrested for three years
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Narnol
पुलिस ने तीन साल से फरार दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्की डोहर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। आरोपी के पास से कट्टा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने 10 हजार का इनामी बदमाश गोपालपुरा राजस्थान निवासी हवा सिंह को कट्टे के साथ गांव निवाज नगर के पास से गिरफ्तार किया था। जिसे को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत नसीबपुर जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया की चार दिन पहले 10 हजार का इनामी बदमाश विक्की डोहर को पुलिस प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भी लिया था। रिमांड के दौरान ही विक्की डोहर ने खटोटी मोड़ पर बने दिव्या ज्योति होटल में फायरिंग व तोड़फोड़ के मामले में हवा सिंह के शामिल होना बताया था। आरोपी तीन साल चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी हवा सिंह को नारनौल कोर्ट ने पीओ भी घोषित किया हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर नारनौल में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, इन सभी केसों में भी आरोपी बेल जंपर घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed