फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   reversed the order of sdm, 8:00 am to 6:00 pm opened shop

एसडीएम के आदेश को पलटा, अब दो घंटे ज्यादा सुबह 8 से शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें

Tue, 05 May 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
reversed the order of sdm, 8:00 am to 6:00 pm opened shop
गर पालिका महेंद्रगढ़ व्यापारियों की मिटिंग लेतीं नपा चेयपर्सन रीना गर्ग। - फोटो : Narnol
नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़ में मंगलवार की शाम को व्यापारियों की मीटिंग में एसडीएम के आदेश को पलट दिया गया। नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि सुबह 8 से शाम 6 बजे तक दुकानें खुलेंगी। मीटिंग में व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी, एमई सोहन लाल और विभिन्न ट्रेड यूनियन के प्रधान शामिल हुए। फैसले का सभी व्यापारियों ने समर्थन किया। मीटिंग में व्यापारियों ने फैसला लिया कि डीसी एवं हरियाणा अर्बन लोकल बॉडी की अतिरिक्त मुख्य सचिव की गाइडलाइन का पालन करेंगे। सोमवार की शाम एसडीएम ने महेंद्रगढ़ थाने में व्यापारियों की मीटिंग ली थी। जिसमें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक दुकानें खोलने का आदेश दिया गया था। मंगलवार को लिए गए फैसले के अनुसार दुकानें अब 2 घंटा ज्यादा खुलेंगी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन रीना गर्ग ने कहा कि क्षेत्रवासियों ने एक महीने तक लड़ाई लड़ी है। कम से कम एक महीने यह लड़ाई और लड़नी होगी। ग्रीन जोन को बनाए रखने में पूरा सहयोग दें। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे दिन के हिसाब से दुकानें खुलेंगी। जरूरी सामान की दुकानें प्रतिदिन खुली रहेंगी। आठ से पहले और शाम छह बजे के बाद किसी की दुकान खुली मिली तो उसका चालान होगा। अपनी दुकान पर मास्क एवं सैनिटाइजर अवश्य रखें। आने वाले ग्राहक को मास्क अवश्य दें तथा उनके हाथ सैनिटाइज से धुलवाएं। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की जाए।
विज्ञापन

नहीं पहुंचे एसडीएम, फोन भी नहीं उठाया
अतिरिक्त मुख्य सचिव की गाइडलाइन के अनुसार एसडीएम को मीटिंग के लिए बुलाया गया था। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी एवं नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग ने उनको फोन किया था। एसडीएम ने फोन नहीं उठाया। फोन पर मैसेज भी किया गया। मीटिंग में एसडीएम की कुर्सी खाली रही। सोमवार की मीटिंग में न तो नपा चेयरपर्सन को बुलाया गया और न ही व्यापार मंडल के प्रधान को। विभिन्न ट्रेड यूनियन के प्रधान ही मीटिंग में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीलाल पार्क और पुलिस परेड ग्राउंड में लगेंगी रेहड़ियां
नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग ने बताया कि बाजार में किसी प्रकार की कोई रेहड़ी नहीं लगने दी जाएगी। रेहड़ियां केवल देवीलाल पार्क और पुलिस परेड ग्राउंड में लगेंगी। रेहड़ियों के बीच दो-दो मीटर का फासला भी होना चाहिए। इन दोनों स्थानों के बाहर अगर रेहड़ी लगी तो चालान होगा।
ये दुकानें खुलेंगी प्रतिदिन
दूध, दूध उत्पादन, मिठाई की दुकान, चाय की दुकान, फल एवं सब्जी, मेडिकल, किराना, कंफ्रेक्सनरी, हरा चारा, सूखा चारा, कीटनाशक, बीज, कृषि औजार, बुक स्टॉल, फोटो स्टेट, धोबी आदि की दुकानें प्रतिदिन खुलेंगी। ये दुकानें सुबह सात से शाम छह बजे तक खुली रहेंगी।
इस शेड्यूल के तहत खुलेंगी दुकानें
नपा सचिव ने लिखित में लॉकडाउन के दौरान खुलने वाली दुकानों का मीटिंग में शेड्यूल जारी कर दिया है।
जिसके अनुसार सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को श्रृंगार की दुकानें, जूता चप्पल, कपड़े, रेडीमेड, पर्दा, टेलर्स, जरनल स्टोर, उपहार, खिलौने, ऑटो मोबाइल, स्पेयर पार्ट्स, टायर व ट्यूब, टेंट हाउस और सैलून खुलेंगी।
मंगलवार, वीरवार व शनिवार को लोहे व लोहे संबंधित दुकानें, सफाई के सामान की दुकाने, सैटरिंग एवं चिनाई से संबंधित दुकान, सीमेंट, लोहे के सिरया, टाइल, प्त्थर की दुकानें, फर्नीचर एवं इलैक्ट्रॉनिक्स की ुकदाने, बिजली के सामान की दुकान, मोबाइल एवं कम्पयूटर की दुकान, चश्में एवं घड़ी, क्रॉकरी एवं ज्वेलरी की दुकानें खुलेंगी। रविवार को सब्जी मंडी सहित पूरा बाजार बंद रहेगा।
हमने अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेशों के अनुसार ही शेड्यूल बनाया है। एसडीएम ने कोई भी आदेश लिखित में नहीं दिया। हमने लिखित में आदेश जारी किए हैं। इसकी कॉपी एसडीएम, डीसी को भी दी गई। एसडीएम अगर अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेश को नहीं मानते हैं तो उसको खारिज कर दें लेकिन यह लिखित में खारिज करना होगा।

- रीना गर्ग, नपा चेयरपर्सन महेंद्रगढ़।
हम नपा चेयरपर्सन के आदेशों का पालन करेंगे। सोमवार की मीटिंग में व्यापार मंडल का प्रधान होने के बावजूद मुझे नहीं बुलाया गया। विभिन्न ट्रेड यूनियन के प्रधानों को नहीं बुलाया गया। नपा कार्यालय में किसी को सूचना नहीं दी गई। मंगलवार की बैठक के लिए सभी पार्षदों, एसडीएम, डीएसपी, थाना प्रभारी को भी सूचित किया गया था।
- सुरेंद्र बंटी, प्रधान व्यापार मंडल, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed