फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Reconstruction of damaged dams, johads will be rejuvenated

क्षतिग्रस्त बांधों का पुनर्निर्माण, जोहड़ों का होगा कायाकल्प

Sat, 30 Jul 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Reconstruction of damaged dams, johads will be rejuvenated
मंडी अटेली। आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव रामपुरा और गणियार में क्षतिग्रस्त बांधों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा जोहड़ों का कायाकल्प किया जाएगा। ताकि इस क्षेत्र में अधिक से अधिक जल संरक्षण किया जा सके। इस संबंध में अटेली विधायक सीताराम यादव और उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

विधायक सीताराम ने बताया कि अटेली क्षेत्र के कई गांव में जलस्तर काफी नीचे जा चुका है। इसे ऊपर लाने के लिए सरकार जल शक्ति अभियान के तहत जलाशयों तथा बांधों का निर्माण करा रही है। उपायुक्त ने बताया कि बारिश में पानी का संचयन करने के लिए सरकार ने जल शक्ति अभियान चला रही है। जिले में विभिन्न स्थानों पर बांध बनाकर पानी को एक जगह एकत्रित किया जा रहा है ताकि पानी व्यर्थ बह कर ना जाए। रामपुरा तथा गणियार में कई दशक पहले कच्चे बांध बनाए गए थे जो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। अब इन बांधों का पुनर्निर्माण किया जाएगा तथा इन्हें पक्का किया जाएगा। रामपुरा में दो बांध तथा गणियार में एक बांध बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा यहां पर बने जोहड़ों का भी कायाकल्प किया जाएगा ताकि बांध का अतिरिक्त पानी उस जोहड़ में एकत्रित हो जाए। इसके लिए सिंचाई विभाग द्वारा कार्य योजना बनाई जा रही है। जल्द ही इसका इस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा जाएगा। इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाएगा। इस मौके पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता नितिन भार्गव व कनिष्ठ अभियंता एसके रंगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed