{"_id":"69dbd90d5fac09831800487c","slug":"rajya-sabha-member-assures-provision-of-free-education-to-children-narnol-news-c-196-1-nnl1004-138458-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राज्यसभा सदस्य ने बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राज्यसभा सदस्य ने बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन
फोटो 13 कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित करते मुख्य अतिथि।संवाद
मंडी अटेली। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा अटेली मंडी के तत्वावधान में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र बंधु व मातृशक्ति ने भाग लिया। समारोह में पावन सानिध्य सुखराम दास महाराज का प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कार्तिकेय शर्मा राज्यसभा सदस्य उपस्थित रहे।
राज्यसभा सदस्य ने समाज के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया और पूरे जिले की गौड़ सभाओं को विशेष योगदान प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एलसी जोशी प्रधान, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहित शर्मा मैनेजिंग डायरेक्टर, शक्ति रिसोर्ट, बहरोड़ मौजूद रहे। जिला प्रधान राकेश मेहता भी मौजूद रहे।
श्री गौड़ ब्राह्मण सभा अटेली के प्रधान धर्मेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत श्री राधा कृष्ण मंदिर, अटेली मंडी में हवन, झांकियां, भव्य शोभायात्रा, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। मौके पर वाईके शर्मा, नरेश शर्मा प्रवक्ता, पवन बाछौदिया, जगदीश शर्मा, परमानंद कौशिक, सत्यनारायण शर्मा, रविंद्र प्रधान, बुद्धि प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।